लॉकडाउन के कारण घर में राशन नहीं है, बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
साजिया बेगम बरेली की रहने वाली है | अभी वो लोग अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा अलब्रजपुर में रहते है, उनके परिवार में 6 लोग है | लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत समस्या हो रही है | रोजा चल रहा है उसके चलते बच्चो को खाना खिलाने में बहुत समस्या हो रही है | राशन नहीं है इसलिए समय पर बच्चो को खाना भी नहीं खिला पा रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7464903957. (167747)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SAJIYA BEGAM SONG VICTIMS REGISTER
कहीं से मदद नहीं मिल रही है, राशन दिलाने में मदद करें-
फेस 2, नयागांव, नोएडा, उत्तर प्रदेश से जितेंद्र बता रहे हैं वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, उन्होंने अप्रैल माह में राशन के लिये आवेदन दिया था, लेकिन उन्हें अभी तक राशन नहीं मिल पायी है, वे परेशान है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8700615881. (167802)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-चीपुरपाड़, पंचायत-पदराय गुडम, मंडलम-कुकनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से रव्वा माडा बता रहे हैं, चीपुरपाड़ ग्राम में हैण्डपम्प नहीं है, गाँव में 50 घर हैं, लोगो को ढाई किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ता है, वहां भी पानी सूख गया है, बहुत परेशानी हो रही है, अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं अधिकारियों से संपर्क कर गाँव में पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8179933802. (167751)
Posted on: May 19, 2020. Tags: AP RAVVA MADA WATER PROBLEM WEST GODAVARI
शकरपुर दिल्ली में लॉकडाउन में फंसे है, बच्चे भूखे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
श्यामली हलदर W-ब्लाक नियर अग्रवाल स्वीट्स गली नम्बर-1 मकान नम्बर-7 लक्ष्मी नगर मेट्रो के पास, शकरपुर दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है, उनके परिवार में 4 लोग है | लॉकडाउन में फंसे है बहुत समस्या हो रही है खाने का राशन नहीं है, बच्चे भूखे है | किराये के मकान में रहते है | किराया देने को पैसे भी नहीं है | बहुत परेशानी में है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9899206052. (167766)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NEW DELHI SOMOL HALDAR SONG VICTIMS REGISTER
काम नहीं होने से पैसे की किल्लत है, राशन के पैसे कहाँ से लाएं, नि:शुल्क राशन उपलब्ध करायें...
ग्राम-करमडिहा, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-रघुनाथ नगर, पोस्ट जनकपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शमीला बेगम बता रही हैं उन्हें राशन की दुकान में 10 रुपये किलो के हिसाब से चावल मिल रहा है, ऐसे ही कई लोग है, जिन्हें 10 रुपये में चावल मिल रहा है, लेकिन इस समय काम नहीं होने से पैसे की किल्लत है, जिससे पैसे में राशन लेने में दिक्कत हो रही है, किसी को शक्कर मिल रहा तो चना, नमक नहीं दे रहे हैं इस तरह से लोगो को चीजें उपलब्ध नहीं हो पा रही है, इसलिये वे सरकार से अपील कर रही हैं कि लोगो के लिये इस दिक्कत के समय में नि:शुल्क राशन उपलब्ध करायें: संपर्क नंबर@9977301495. सोसाइटी@9753539955. (167804)
