वनांचल स्वर : वनों को बचाने में वन समितियों का योगदान...
ग्राम-धनेली कनार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से प्रेमलाल कोमरा वन सरंक्षण समिति के बारे में बता रहे हैं| वनों में स्थित पेड़ों की कटाई पर नज़र रखते हैं| जो लोग पेड़ों को काटते हैं हम उन लोगों पर जुर्माना लगाते हैं| हमारे गाँव में वृक्षारोपण कर्मचारी आए थे और वृक्षारोपण करके गये थे, हम लोग उन पौधों की देखभाल करते हैं| हमारी समिति का काम जंगल में लगने वाली आग को भी फैलने से रोकना है| इस कार्य में हमारी सबसे बड़ी मदद मोबाइल करता है जिस पर हम सभी जुड़े हैं| आग को रोकने क लिए समिति परम्परांगत तरीकों का इस्तेमाल करती है| समिति वृक्षारोपण भी करती है जिसमे भेलवा, बांस, खम्हार और भी कई तरह् के वृक्ष लगाती है| (RM)
Posted on: Feb 20, 2021. Tags: CG KANKER PREMLAL KOMRA VANANCHAL SWARA
यीशु कर अनुग्रह के...नागपुरी मसीही भजन गीत-
जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से अंशिता नागपुरी मसीही भजन गीत सुना रही हैं: अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (RM)
Posted on: Feb 19, 2021. Tags: BHAKTI SONG CG SARGUJA
बच्चों के लिए जनरल नॉलेज...
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से पारस कुम़ार यादव जनरल नॉलेज बता रहें हैं:
1. झारखण्ड में 24 जिले हैं,
2. उतराखंड में 13 जिले हैं,
3. गुजरात में 33 जिले हैं...(RM)
Posted on: Feb 19, 2021. Tags: CG JANRAL NOLEJ RAJNANDGONV
कहा जग जेरा पाके...शादी गीत-
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया शादी गीत सुना रहें हैं:
कहा जग जेरा पाके-
कहा जग मेरा रे-
कहा जग सोना पाक-
जरिया में जेरा पाके...(RM)
Posted on: Feb 19, 2021. Tags: CG HINDI SONG SURAJPUR
वनांचल स्वर : कोशम के पेड़ में लाख की खेती...
ग्राम-कवाची कटेल, ब्लाक-दुर्गकोंदल, तहसील-भानुप्रतापुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार नेताम बता रहे हैं कि ये लोग पूर्वजों के समय से जंगलो में रहते हैं आदिवासी हैं और कोशम के पेड़ो में लाख लगाते हैं, 40 से 50 घर के लोग लाख की खेती करते हैं| एक आदमी एक साल में लगभग 20 से 25 किलो लाख बिक्री करते हैं, एक किसान लाख की खेती से कभी 5 हजार रूपये, कभी 20 हजार रूपये, 50 हजार रूपये कमा लेते हैं| इसी पैसे अपना जरुरतों को पूरा करते हैं, लाख की साल में 2 बार कटाई होती है| गाँव के लोगों को लाख की खेती करने से बहुत लाभ होता है| सम्पर्क:- 9407611048 (RM)
