स्वास्थ्य स्वर : इम्युनिटी बढाने का घरेलु उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल आज हम लोगो को इम्युनिटी बढाने का घरेलु उपचार बता रहें है, जो हर जगह मिल जाता है खेत के मेड़ो और सड़क के किनारों में उसका नाम वासा है कंठकारी हल्दी सोट भारंगी तागीसपत्र मुलेठी और तुलसी का पंचांग काली मिर्च, लौंग, पीपल, चिरायता, गीलोई, कुलंजन ये सभी को सामान्य मात्रा मिलाकर एक लीटर पानी में उबालें जब पानी आधा लीटर बच जाये तो अपने स्वाद के लिए कुछ मीठा डाल दे अगर शुगर का बीमारी तो मीठा न डाले इसका मात्रा 40ml और बड़ों को 20 से 25ml देने से शरीर इम्युनिटी बढाने में लाभ होता है इसका प्रयोग करें | इम्युनिटी बढाने के लिए एक गिलास पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा थोड़ा सा चायपत्ती चीनी नीबू का छिलका उबालकर छानने के बाद थोड़ा सा नीबू का रस मिलाकर,थोड़ा सहद मिलाकर सेवन करने से इम्युनिटी बढाने लाभ होता है तो इसका भी प्रयोग करें|नंबर 3 अदरक लौंग बड़ी इलाइची थोड़ा दाल चीनी और हल्दी तुलसी के पत्ते इन सभी को कूटकर पानी में पकाये चायपत्ती और दुध में मिलाकर इसका सेवन करने से इम्युनिटी बढाने में लाभ कारी होता है : संपर्क@9826040015 JP
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम+पंचायत-छिन्दावाडा-3 (कोकररास) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राम सिंह उनके साथ गाँव के साथी सोमाराम नाग, रामूराम नाग, रमेश कुमार नाग है जो बता रहें है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है 6 किलोमीटर तक पूरा कच्चा रोड है बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ होता है उसमे मोरुम भी नहीं है उसके कारण मोटर साइकिल से भी आना जाना नहीं पाता है | उसके लिए जनपद पंचायत और विधयक के पास लिखकर प्रस्ताव भी दिए थे लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@9301688548, कलेक्टर@8458956694, CEO@7835814506. सचिव@9399229054. सरपंच@7724954145. RK
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER
जो तू मिटाना चाहे जीवन के कृष्णा...कृष्ण भजन गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार झारिया एक कृष्णा भजन सुना रहें हैं:
जो तू मिटाना चाहे जीवन के कृष्णा-
सुबह शाम बोल बन्दे कृष्णा कृष्णा-
हरी नाम पावन पावन कृष्णा नाम प्यारा-प्यारा – गुण गाये जो कृष्णा-कृष्णा जगे से ओ हारा-हारा-
मन से मिटे अंधियारा बोल कृष्णा-कृष्णा-
सुबह शाम बोल बन्दे कृष्णा-कृष्णा-
किसी को न पीढ़ा दुःख का मरम क्या जाने-
गुण गाये कृष्णा-कृष्णा सुख का भरम क्या जाने-
जो तू मिटाना चाहे जीवन के कृष्णा-
सुबह शाम बोल बन्दे कृष्णा-कृष्णा-
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
भाई और बहनों धोखा न खाना...शिक्षा गीत-
ग्राम-करौंडीटोला, तहसील-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोनिका सिंह एक गाना सुना रहीं है:
भाई और बहनों धोखा न खाना-
पढ़ने लिखने का आया है जमाना-
पढों गे लिखों गे तो डाक्टर बनोंगे-
माता-पिता का नाम रोशन रखोंगे-
भाई और बहनों धोखा न खाना-
माता-पिता का नाम रोशन रखोंगे...
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
मैं लॉकडाउन में बाहर से आयी हूँ, मुझे गाँव में काम दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-करोंदाई, पंचायत-सोहावल खुर्द, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्याम कली आदिवासी बता रहीं है कि प्रवासी मजदूरी करने के लिए हरियाणा शहर में गयें थे जो लॉकडाउन लगने के कारण गाँव आने के लिए कोई सुविधा नही मिलने के कारण पैदल गाँव वापस आये है, जो यह पर ग्राम पंचायत की ओर काम की मांग किये थे लेकिन कोई काम नही मिला और बता रहें है के सरकार के द्वारा दिए जाने वालें 1000 हजार रुपयें वह भी नही मिला उनका मानना है सरकारी सुविधा दिया जाए जिसे हम अपना पेट पाल सकें| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें है कि दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके काम दिलाने में मदद करें. सचिव@8878740297. सहायक सचिव@9752555130. संपर्क नम्बर@9993297122. (173522)
