पीडितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली पीड़ित के नाम से ले गए थे, 2 महीने तक जेल बंद किये, कोई मदद नही मिली...
मंगतूराम नुरेटी ग्राम आतुरबेड़ा ब्लाक-अंतागढ़ जिला-कांकेर छत्तिसगढ़ से बता रहें है कि उनको नक्सली पीड़ित के नाम से ले गए जबकि वे किसी में शामिल नहीं थे 2 महीने तक जेल में भेज दिए उनके घर वाले बहुत परेशानी में थे उनके पिता जी बूढ़े हो गए थे पैसा रुपया के लिए बहुत समस्या था इधर उधर कर के पैसा दिए और उनके मामा का पट्टा से जमानत कराए उस समय सरकार कोई मदद नहीं किए 15 साल तक पेशी चली इसलिये साथी सभी साथियों में मदद कि अपील कर रहें है उनको सरकार के तरफ से कुछ मदद मिल सकें संपर्क@7646869560.
Posted on: Dec 09, 2021. Tags: CG KANKER MANGTURAM NURETI VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम में 2005 में नक्सलियों के डर से उनके गांव से सभी लोग अपना गांव छोड़कर ब
ग्राम पंचायत-सागबाही, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सरोज एक्का बता रहे हैं सलवा जुडूम में 2005 में नक्सलियों के डर से उनके गांव से सभी लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर शिविर में आकर रह रहे हैं, फिर वे भी अपना गांव छोड़कर आयें, आपना जीवन यापन कर रहे हैं, अधिक जानकारी के संपर्क नंबर@7587408664.
Posted on: Dec 09, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SAROJ EKKA SONG
नानो वैया वे नानो अले नानो केला नानो वे...गोंडी गीत-
ग्राम पंचायत-प्रलमेटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कहरूराम मुचाकी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
नानो अले नानो केला नानो वे कोंदा-
कोर पडा नानो वैया वे नानो वाती-
वावी केला वाडा नानो ओ वायों केला-
नानो वैया वे नानो अले नानो केला नानो वे...
Posted on: Dec 08, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI KAHRURAM PRLMETA SONG
नेटवर्क की बेहद समस्या; टॉवर लगाने में कृप्या मदद की अपील ....
ग्राम पंचायत-हर्राकोड़ेल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयराम, संतराम बघेल, दयालु सोरी बता रहे हैं उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं, जिसके कारण दूर का टॉवर नहीं पहुँच पाता हैं,वहाँ किसी भी प्रकार की बाहरी जानकारी नहीं पहुँचता हैं,नेटवर्क से संबंधित वहाँ कोई कार्य नहीं होता हैं| कई बार जिओ-टॉवर की माँग के लिए जनपद पंचायत में और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को आवेदन किये थे,परन्तु हमारा आवेदन बीच में ही रुक जातें हैं,इस पर कोंई ध्यान नहीं देतें हैं|इसलिए आपसे अनुरोध हैं कि आप हमारे इस जिओ-टॉवर की माँग कों पूरा करने में सहयोग करें: संपर्क नंबर@9406077023, बस्तर कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 08, 2021. Tags: CG JAYRAM BAGHEL LOHANDIGUDA NETWORK PROBLEM SANTRAM BAGHEL
गांव में हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कटेनार, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम कवासी बता रहे हैं कि उनके गांव में हैंडपंप खराब हो गया हैं, वहाँ के लोगों ने दुर से पीने के लिए पानी लाना पड़ता हैं, इसके लिए सचिव सरपंच को बोले लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगी हैं, इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें: सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
