लॉकडाउन में खाने की समस्या है, घर जाने के लिये आवेदन दिये लेकिन रिप्लाई नहीं आया...

पांडूरंगा चाल, वालई पाड़ा, पालघर, महाराष्ट्र से श्याम झा बता रहे हैं कि लॉकडाउन में फंसे हैं, काम धंधा सब बंद है, राशन नहीं मिल रहा है, कहीं से मदद नहीं मिल पा रहा हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं दिक्कत हो रही है, घर जाने के लिये आवेदन किये थे लेकिन काम नहीं हुआ, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद के लिये निवेदन कर रहे हैं : संपर्क नंबर@8806129869. (168385)

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PALGHAR SHYAM JHA SONG VICTIMS REGISTER

कुछ दिन पहले तक उधार में राशन लेकर खाये, अब क्या करें दिनों दिन लॉक डाउन बढ़ता जा रहा है...

फेस 2 नोयडा कोतवाली थाना सेक्टर 87 नयागांव से सतीश कुमार बता रहें है हम लोग बिहार के रहने वाले हैं और लॉक डाउन में फंसे हुए हैं |खाने की बहुत दिक्कत हो रही है अपने परिवार को लेकर मजदूरी करने आये थे,काम बंद होने से बहुत दिक्कत हो रही है, साथ में  छोटे छोटे बच्चें भी हैं | कुछ दिन पहले तक उधार में राशन लेकर खाये अब क्या करें दिनों दिन लॉक डाउन बढ़ता जा रहा है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से अपील है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन दिलाने में मदद करे अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क 9523920893 [167695]

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP

Impact: खाने का राशन नही था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है, सभी खुश हैं...

अख्तर ग्राम- नया गाँव, जिला-गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि वे बिहार के रहने वाले हैं, नोयडा में दिहाड़ी पर मजदूरी करते हैं कोरोना के कारण अब न तो काम है और न ही खाने के लिए राशन उनके घर में बच्चों के साथ 5 लोग निवास कर रहे हैं , बच्चे खाली पेट ही सो जा रहे हैं इनको बिना भोजन के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी खुश हैं, और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: मोबाइल नंबर अख्तर@8802334027

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

मेरे पति गाँव में फंस गए हैं, मैं बच्चों के साथ रायपुर में हूँ, खाने की बहुत दिक्कत है, कृपया मदद करे

वीरगाँव, उरला इंडस्ट्रियल एरिया, रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा लॉकडाउन के कारण परेशानी में फंसी एक महिला से बात कर रहे हैं महिला गुंजन देवी बता रही हैं कि वे लॉकडाउन में फंसी हैं, उनके पति उनके साथ नहीं हैं, उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, उनके पास राशन कार्ड नहीं है, राशन की दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस समस्या की घड़ी में राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8962913080. नगर निगम आयुक्त वीरगाँव  श्रीकांत वर्मा जी @9479059150. भागीरथी वर्मा@9039142049(168380)

Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG CORONA PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

दिल्ली से बता रहे हैं लाकडाउन के कारण राशन की बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...

मकान नंबर जे 351 खड्डा कालोनी जे ब्लाक स्वरूपनगर दिल्ली 42 से राहुल मेवासी बता रहें हैं, लॉक डाउन के कारण राशन की बहुत दिक्कत हो रही है मै पहले भी रिकॉर्ड किया,पर किसी प्रकार की हमें सहायता नहीं मिल पाई है अतः सीजीनेट के समस्त साथियों सम्बंधित नजदीकी अधिकरियों से बात करके मुझे राशन दिलाने में मदद करें | मेरा सम्पर्क नंबर 9069 306134 [168097]

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »