आओ कोरोना को जड़ से मिटा लो रे...गीत-
ग्राम-महरोनी, जिला-ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से वैद्य हितेंद्र सिंह राय एक गीत सुना रहे हैं:
दीप जलाने प्यार बढ़ाने एक यज्ञ का पर्व आया है-
आओ जीवन को धन्य बना लो रे-
आओ कोरोना को जड़ से मिटा लो रे-
पवन हिमालय से धीमे धीमे आये-
अनुदान अनमोल पा लो रे-
कोरोना को जड़ से मिटा लो रे...
Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CORONA HITENDRA SINGH SONG UP VICTIMS REGISTER
कोडत ये तियना ओ दाई नाकुन...गोंडी भजन-
जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से राम सिंह इड़पाचे गोंडी में एक भजन सुना रहे हैं:
कोडत ये तियना ओ दाई नाकुन-
छू तोरे सान नावा छोटो रे पीर है-
केहोर केहोर नावा गोरी-
ओ दाई नाकुन कोडत ये तियना-
कोडत ये तियना ओ दाई नाकुन-
छू तोरे सान नावा छोटो रे पीर है-
केहोर केहोर नावा गोरी...
Posted on: Apr 03, 2020. Tags: BAITUL GONDI MP RAMSINGH IDPACHE SONG
Bultoo ( Bluetooth) Radio on Corona : 31st March 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल और जागेश्वर सिंह इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमें लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA JAGESHWAR SINGH KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट श्रोताओ के मदद से हैण्डपंप पर कब्ज़ा हट गया...
ग्राम-पपड़ेरी, तहसील-ब्योहारी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से बद्री प्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव में सार्वजनिक हैण्डपंप पर गाँव में एक व्यक्ति द्वारा कब्ज़ा कर व्यक्तिगत काम के लिये उपयोग किया जा रहा था, इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिस पर श्रोताओं ने अधिकारियों से बात किया और समस्या का निराकरण कराने में मदद किया, अब समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6267039872.
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: BADRI PRASAD SINGH IMPACT STORY MP SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER
दिल ये मेरा पुकारे वन्दे मातरम्...भक्ति गीत-
ग्राम-करौदींटोला, थाना-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोनिका सिंह एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन-
दिल ये मेरा पुकारे वन्दे मातरम्-
तू ही मेरा करम तू ही मेरा धरम-
तेरी मिट्टी की खुशबू मेरे सासों में-
तेरे अहसास दिल मेरे अहसास में-
तुझपे न्योछावर या मेरे सारे जनम-
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...
