हमारे गाँव में सरकारी कि आवास नहीं मिल रहा हैं कृप्या मदद करे.
ग्राम पंचायत-सीतापुर 2 कलापारा,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंशा बघेल बता रहे है कि उनके गाँव में 14 व 15 घरों का बस्ती है जो लोगों को आज तक सरकारी आवास नहीं मिल रहा है इसके लिए उन्होंने सरपंच व सचिव को कई बार आवेदन किया पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए ग्रामीणों को कहना है कि सरकारी आवास गाँव के सभी लोगो को मिल जाये तो उन ग्रामीणों को सरकारी कि मदद हो सकता है| कृप्या दिया गया नंबर पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने कि मदद करे|संपर्क नंबर@7647910935.सरपंच@6261508211. सचिव@9479095347. सीईओ@9406166884.
Posted on: Jun 26, 2022. Tags: 2 ACCOMMODATION BASTAR CG DARBHA KALAAPARA PROBLEM SEETAPUR
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
कुंती नेताम, ग्राम शांतिनगर, पंचायत पादाकोड़ेपाल, ब्लाक बीजापुर, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ) से बता रहे हैं उनका राशनकार्ड बना था लेकिन 2014 में कट गया था। कई बार उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए थे लेकिन नहीं मिल रहा था। फिर सीजीनेट में उन्होंने अपनी समस्या दर्ज कराए फिर राशन मिल रहा है। तीन महीने हुए है। राशन ला रहे हैं। अभी वे लोग खुश है। सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं।
Posted on: Jun 26, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलीयों के वजह से गाँव छोड़ना पड़ा,
ग्राम-टेमरू शान्तिनगर,जिला-नारायणपुर, बस्तर,(छत्तीसगढ़) से सोनाय कोर्राम जी बता रही है कि इनका मूल गाँव को नक्सलियों की डर की वजह से छोड़ना पड़ा था| पीडिता कहती है कि सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधा नहीं मिल पाई है, कृपया पीड़ित परिवार से सम्पर्क कर इनकी समस्या के समाधान करने का प्रयास करें|
संपर्क नंबर@8103204717,CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Jun 26, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से गाँव छोड़ना पड़ा ...
ग्राम-झाटलुर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) नाम-सोमारू गोटा जी बता रहे हैं, नक्सली समस्या की वजह से 12 साल पहले अपने मूल गाँव को छोड़ कर दुसरे जगह आकर बस गये हैं|गाँव छोड़ने की वजह इन्होने नक्सलियों को बताया|नक्सली लोग उनके गाँव आकर माँ को मारने वाले थे,इस कारण इन्हें गाँव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा| इन्होने सीजी नेट के श्रोताओं से अपील की है कि,सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा हम तक पहुचाने का प्रयास करे|संपर्क नम्बर@7489142156, CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Jun 25, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR SOMARU VICTIMS REGISTER GOTA
कभी माखन चुरा लिया...गीत
ग्राम-जलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं-
कभी माखन चुरा लिया, कभी पर्वत उठा लिया-
ओ लल्ला रे ये क्या गज़ब किया-
मेरे कान्हा ये क्या गज़ब किया-
ये क्या गज़ब किया मेरे कान्हा मुझको डरा दिया-
कभी तुझको शक होता तु मेरा लाल नहीं है-
है कोई अवतारी तु ये मेरी बात सही है-
इंद्रा से रक्षा के खातिर, तुमने पर्वत उठा लिया-
कभी माखन चुरा लिया...
