नान नान लईका मन सियानी बघारथे...छत्तीसगढ़ी कविता

ग्राम तमनार, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पढ़यारी छत्तीसगढ़ी बोली में एक रचना प्रस्तुत कर रहें हैं :
नान नान लईका मन सियानी बघारथे-
बुढा बबा के दाढ़ी-मेछा चुंदी ला लाल करर्या कर ढारथे-
बूढी दाई ला घलों सुघ्घर-सुघ्घर गोठ करकें पटा ढारथे-
ओकरों चुंदी मुड़ी ला घलो लाल करर्या कर ढारथे-
नवा-नवा गोठ करकें, हमला रिझाथे-
अपन बनाय रद्दा मा हमला रेंगाथे...

Posted on: Jul 01, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

चल जाबो पानी ढ़लाएबर आगे सावन महिना...छत्तीसगढ़ी सावन गीत

कन्हैयालाल पडियारी ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छतीसगढ़) से छत्तीसगढ़ी भाषा में सावन गीत सुना रहें हैं:
चल जाबो पानी ढ़लाएबर आगे सावन महिना-
चारो धाम मा जाबो,बारो ज्योतिलिंग मा पानी ढ़लाबो-
पानी ल ढ़लाके शिवजी ला मनाबो-
नवा-नवा प्रेम हावे ओला गाढ़ा बनाबो-
लगन निकालबो, बिहाऊ ला करबो-
रोज लइकामन जनावो की-
घर परिवार ला सुघर बनाबों-
सबके डगर में चलबो, नवा रस्ता बनाबो-
लोग लईकामन के जिंदगी ला संवारबो-

Posted on: Jun 30, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

ये धरती, ये जंगल, ये नदियां, ये पेड़ों के झुरमुट...प्रकृति कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
ये धरती, ये जंगल, ये नदियां, ये पेड़ो के झुरमुट-
इनके आगोश में रहकर मिलता स्वर्ग का सुख-
इनकी रक्षा करें, ये हमारे रक्षक-
इनको कर लो थोडा नमन...

Posted on: May 24, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

आइना कतरा रहा है कुछ तो है...गजल -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक गजल सुना रहे हैं :
आइना कतरा रहा है कुछ तो है-
राग मीठा गा रहा है कुछ तो है-
धुप को क्यों पसीना आ रहा है-
खौफ क्यों घबरा रहा है कुछ तो है-
कूक उठती थी कोयल जो बाग़ में-
छोड़ कर अल्हड पतंगी क्यों-
बंदूके लहरा रहा है कुछ तो है-
मखमली सेजो पे जो सोया रहा-
तख़्त के आगोश में खोया रहा-
पालकीरथ में सदा था सवार-
आज पैदल जा रहा है कुछ तो है-
सरफरोशी की तमन्ना दिल में थी-
बस निगाह जीत का मंजिल में था-
पगों पे नजर टिकाये है सदा-
और सर खुजला रहा है कुछ तो है-
हमसफ़र हमनिवाला था मेरा-
संग हसने रोने वाला था मेरा-
अजनवी लगता है जाने आज क्यों-
दिल डूबा जा रहा है कुछ तो है
तुझपे हर ख़ुशी कुर्बान
तेरे जीने का सभी समा-
घर के कोने पर पड़ा बेजान सा-
खुद से बतिया रहा है कुछ तो है-

Posted on: May 21, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे आदिवासी क्षेत्र के अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों के पद हैं पर डाकटर नहीं हैं कृपया मदद करे

ग्राम तमनार, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी बता रहे है उनके तमनार क्षेत्र स्थित सरकारी हॉस्पिटल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, हड्डीरोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं एम.डी. की पोस्टिंग है लेकिन कोई भी इस तरह का चिकित्सक वहां उपस्थित नहीं रहते है जिससे लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अधिक पैसे खर्च कर शहर को जाना पड़ता है यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है और अधिकतर लोगों की आमदनी काफी कम है इसलिए अगर शासन से यह सुविधा होगी तो लोगों को मदद होगी इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है कि कृपयास्वास्थय मंत्री अमर अग्रवाल@07712331020 को फोन कर दबाव डालें, कन्हैयालाल@ 9981622548

Posted on: Apr 10, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »