हम गरीब लोग महुआ से दारू के साथ बीज के तेल से खाना बनाते हैं, कुछ लोग अमीर हो गए हैं...

नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गड़चिरोली (महाराष्ट्र) से रामधर मडावी सुरेश कुमार को बता रहे है कि हम लोग आजकल महुआ बीनते है और उसे सुखाते है फिर दारू बनाते है | घड़ा में 6-7 दिन भिगोते है फिर उसे पकाते है, पकाने के बाद उसका दारु बनाया जाता है |इसके अलावा महुआ को सुखाकर लाटो बनाते है फिर खाते है | इसके आलावा महुआ के फल को फोड़कर बीज निकलकर सुखाकर चक्की में ले जाकर तेल निकालते है, जिसे टोरी कहते हैं |उसमे पानी छिड़ककर उबालते है फिर उसे गरीब लोग खाने में उपयोग करते है | आजकल बहुत लोग अमीर हो गए हैं तो टोरी का तेल नहीं खाते | हमको मौक़ा मिला तो हम महुआ का दारू रोज़ पीते हैं

Posted on: May 22, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH RAMDHAR MADAVI SONG SOTRY VICTIMS REGISTER

पालघर, महाराष्ट्र: परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हुए हैं, काम बंद है, खाने की समस्या है...

वलइ पाड़ा, संतोष भवन, नाला सुपाड़ा ईस्ट, जिला-पालघर, महाराष्ट्र से श्याम कुमार बता रहे हैं वे लॉकडाउन में परिवार के साथ हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, बिहार के निवासी हैं, 2 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद है, शासन से मदद नहीं मिल पाई है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8806129869. (168116)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PALGHAR SHYAM KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

घर जाना चाहते हैं लेकिन पैसा नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है...

वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से दयाशंकर प्रजापति बता रहे हैं कि उन्हें खाने की समस्या है, रूम का भाड़ा देने के लिये पैसा नहीं है, गांव जाना चाहते हैं लेकिन नहीं जा पा रहे हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि खाने के लिये राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8668374405. (168017)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DAYASHANKAR PRAJAPATI MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : परिवार के साथ मजदूरी करने आये थे, लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

नरेंद्र पतोले बता रहे है कि हेमाम्पुर जिला-अहमदनगर के रहने वाले है, अपने परिवार के केसननगाँव वाडेगाँव रोड पर समर्थ परत पुणे में रहते है लॉकडाउन के कारण अभी काम बन्द है | उसके कारण खाने के लिए कुछ भी राशन नहीं है| छोटे-छोटे बच्चे है खाने के लिए बहुत परेशान करते है इसलिए सी जी नेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है की अधिकारीयों से बात करके राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9096127972.
(167007)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NARENDRA PATOLE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : मैं मजदूरी करने आया था, लेकिन लॉकडाउन में फंस गया हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

मधुकर कोल्हाड़े जामखेड तालुका, अहमदनगर के रहने वाले है, वे मजदूरी करने को पुणे आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है | उनके पास राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9860589951
(167975)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MADHUKAR KOLHADE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »