पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय से छत्तीसगढ़ छोड़कर जमीन के लिए आंध्रप्रदेश आयें...

ग्राम-तेल्लापल्ली एर्रगोडा, पंचायत-रामवरम, ब्लाक-वेलेरूपाडू, जिला-वेस्ट गोदावरी(आंध्रप्रदेश) से बिरदु उन्गाराम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ में ग्राम-तेवरसी पटेल पारा ,पंचायत-कुकानार,ब्लाक-चिन्द्गड़,जिला-बस्तर से सलवा जुडूम संगठन से पहले ज़मीन के लिए आये थे| गाँव में बिजिली और पानी की सुविधा नहीं है, 15 घर की बस्ती है, वहाँ के लोगों को 5 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है| गाँव में पानी की दिक्कत बहुत ही है, और न ही उन्हे जमीन को पट्टा मिला| इसके लिए उन्होंने सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की जमीन का पट्टा और पानी का समस्या को दूर किया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7893696837.

Posted on: Feb 05, 2022. Tags: AP DISPLACED GODAVARI IDP VELERUPADU VICTIMS REGISTER WEST

पीड़ितों का रजिस्टर: पहले वार्ड पंच था, गाँव में आना-जाना होता था, नक्सलियों ने जान से मारने का धमकी

ग्राम-मुलम (शंकरनगर) ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकरे (छत्तीसगढ़) से बालसराम दर्रों जी अपनी आपबीती सुना रहे हैं कि ये गाँव के सामाजिक कार्य मे भाग लेते थे और घर पर सरपंच सचिव ,पुलिस व वार्ड लोगों का आना-जाना रहता था| इसके कारण गाँव में नक्सलीयों ने इन लोगों को घर पर बुलाते हो और इनके जरिए पुलिस वालों को सूचना भेजते हो कहकर जान से मारने की धमकी दी गई थी| इस कारण से इन्होंने अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे जगह आकर बस गए हैं| इनका आगे कहना है इनके पास खेती करने के जमीन भी नहीं है इनके बच्चों को सरकारी नौकरी मिल जाती तो जिंदगी थोड़ी आसान हो जाती|संपर्क नंबर पीड़ित@76103265772.

Posted on: Feb 05, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पति को नक्सलीयों ने बांध कर रहे थे, वहाँ से अपना जान बचा कर आए...

ग्राम-गोमंगल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कारीबाई जी नारायणपुर से बता रहे हैं पूर्व में उनके पति पुलिस विभाग मे कार्यरत थे, और बीमार रहते थे, इस कारण नौकरी से निकाल दिया| गाँव छोड़ने का कारण है एक दिन नक्सलियों ने इनके पति को ले जाकर बांधकर खे थे| इनके पति ने किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग आए| अब यहाँ खेती के लिए कोई जमीन नहीं है और ना ही नौकरी मिली है| रोजी-मजदूरी करके जीवन जी रहे रहे हैं| सरकार की और से कोई सुविधा नहीं मिली है| इनको सरकारी सहायता का लाभ दिलाने में कृपया मदद करें| संपर्क नंबर@7389663240.

Posted on: Feb 05, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम करते थे, डर से गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम-गुच्छाकोट, जिला-नारायणपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से मैनू राम कोंर्रम पिता रूपधर बता रहे हैं कुछ साल बाद नक्सली संगठन में काम करते थे| बाद में पुलिस वालों को पता चला फिर पुलिस वालों ने उन्हे 3 महीने तक जेल में रखा था| फिर उन्होंने आत्मसमर्पण कर लिया| आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हे सरकार के द्वारा दस हजार रुपये सहायता राशि मिला था| वर्तमान में गुडरीपारा नारायणपुर में घर बनाकर रहते हैं| और मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उन्हे बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8817767989.

Posted on: Feb 05, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR SURRENDER VICTIMS REGISTER

हमारे पंचायत में सही पर राशन नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-देऊरकोटार (मध्यप्रदेश) से राम कैलाश कोल जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं देऊरकोटार में दलित आदिवासी को राशन सही समय पर नहीं मिलता है| यहाँ के लोगों का कहना है राशन वितरक व्यक्ति अपनी मर्जी से दुकान खोलता है | इन्होंने आसपास के कही लोगों से बात किया तो पता चला सभी को राशन 2-2 महीने से नहीं मिला है और ऐसा व हर बार करता है| इस गाँव के लोग राशन वितरक से परेशान है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण में मदद करें| संपर्क नंबर@9104077837, एसडीएम@6264580802,

Posted on: Feb 04, 2022. Tags: DEURKOTA DISTRIBUTION MP PROBLEM RASION

« View Newer Reports

View Older Reports »