स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम का पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़, ताना अदि, का चूर्ण 250 ग्राम 526 बना लें| उसके बाद 250 ग्राम कुटज की छाल का चूर्ण बना ले, और दोनों को मिलाकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के साथ सेवन करें| बैगन, चना, मटर, उड़द की दाल, मसूर की दाल, सेमी, गुड़, भुंजी मछली का सेवन न करें| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@7879751110.

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अनार के औषधीय गुण-

ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से तीन दिवसीय पारंपरिक वैद्य कार्यशाला में शामिल वैद्य राघवेंद्र सिंह राय अनार सेवन करने के लाभ बता रहे हैं| अनार का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, और भूख लगता है| यदि किसी व्यक्ति को खासी की समस्या है| तो वो अनार के छिलके का रस चूसे खासी में आराम मिल सकता है| दूसरा यदि अधिक खासी आ रही हो| तब अनार के फल पर मिट्टी का लेप कर आग में पकाना है| उसके बाद मिट्टी को हटाकर फल का चूर्ण बनाकर, एक चम्मच का चौथाई हिस्सा शहद के साथ सेवन करने लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jun 17, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रतौंधी बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से वैद्य एच डी गांधी रतौंधी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बेल की ताजी पत्ती 10 ग्राम, काली मिर्च 6 नग, मिश्री 25 ग्राम लें| सभी को कूट पीस कर चूर्ण बना लें| उसके बाद एक गिलास पानी में उबालें, जब एक कप बच जाये तो ठण्डा कर रख लें| एक-एक कप दवा सुबह-शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| भोजन में हरी सब्जी, और फल का उपयोग करें| पानी का ज्यादा सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पर्नदी या पथरचट्टा के पत्तो की चटनी के फायदे-

ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से वैद्य अनंतराम किडनी से संबंधित विकारो को दूर करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पर्नदी या पथरचट्टा के पत्तो की चटनी बनाकर सेवन करने से किडनी संबंधी रोगों में लाभ मिल सकता है| पथरी की समस्या में भी इसका उपयोग किया जा सकता है| भोजन में तेल, खटाई युक्त भोजन नहीं लेना है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : वैद्य अनंतराम@ 9179607522.

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बात रोग का घरेलू उपचार-

ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से धुर्गु बात रोग की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरजोड़ जो हड्डी जोड़ने के लिये उपयोग किया जाता है| 200 ग्राम हरजोड़ का रस में 50 ग्राम उड़द भिगोकर रख दें| फुल जाने पर उसे पीसकर, घी या तेल में भजिया या पकोड़ा बनाकर रखे| कुछ देर बाद उसे दो-दो तुकडे कर पुनः तलें| इससे उसका तीखापन ख़त्म हो जाता है| उसके बाद एक-एक भजिया रात में प्रतिदिन खाने से लाभ हो सकता है| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क करें : संपर्क नंबर@7000972283.

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »