हमारे गाँव मे पानी की बहुत समस्या हैं, लोगों को नाला से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-गुम्मडपाल, (नयापारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चिर्मोराम जी बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है, गाँव में 24 से 26 घर की बस्ती है| वहाँ के लोग नदी से पानी लाकर पीते हैं| गर्मी के दिनों में नदी भी सुख जाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं परंतु अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजींएट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@6265736490,सचिव@7828499714,संपर्क@6260051400.
Posted on: Sep 08, 2022. Tags: BASTAR CG CHIRMORAM DARBHA PROBLEM WATER
ये गणपति देवा चढ़ावा लड्डू मेवा...भजन गीत
जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ से शुभम एक गणपति गणेश चतुर्थी का एक भजन सुना रहे हैं
ये गणपति देवा चढ़ावा लड्डू मेवा,
अब देवा वरदान मोला गा जियत भर करते तोर सेवा,
पहली पूजा तोर होते जगत के स्वामी,
ज्ञान दे वरदान मोला दे दा आके पानी....
Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BHAJAN CG CHATURTHI GANESH KORBA SONG
हमारे गाँव में लाइट की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में 106 घर है और एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगा है, जिसके कारण लाईट कटते रहता है| इस संबंध में उन्होंने पंचायत में अपनी बात को रखा था लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है| बारिश में लाईट सही से नहीं रहता है, लोड सही से नहीं मिल पाता है| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178.
Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TRANSFORMER
मुझे डोकरा पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कलापारा बुडीगीबाटा,पंचायत-सीतापुर,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से आनीता बघेल बता रही है कि उनके दादा-दादी काफी बुजुर्ग हैं,पर उन्हें डोकरा पैसा नहीं मिल रहा है,इसके लिए सरपंच व सचिव को बताने से कोई ध्यान नहीं दे रहे है,इसीलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों से बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने कि मदद करे|सरपंच@7974104633,सचिव@9479095347 संपर्क नंबर@6263021827.
Posted on: Sep 07, 2022. Tags: AGE BASTAR CG DARBHA OLD PENSION PROBLEM
हमारे गांव के सामुदाहिक भवन,स्कूल की जर्जर स्थिति हो गई है, कृपया मदद करें-
ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव में सरकारी भवन, पटवारी भवन , सामुदाहिक भवन,स्कूल की जर्जर स्थिति हो गई है| और इन भवनों को मराम्मत की जरूरत है| सभी भवन गिरने की अवस्था में है| सरपंच सचिव इस बात को टाल देते हैं| इनकी मांग है की इनके गाँव में स्थित भवनों का मरम्मत किया जाये| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें|सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.
