स्वास्थ्य स्वर : बरगद पेड़ के छाल का औषधीय गुण...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मधुमेह (डायबीटीज) रोग का घरेलू उपचार बता रहें है (बरगद पेड़) बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ के पेड़ भी कहा जाता है। आपने अपने घरों के आसपास या मंदिरों में बरगद का पेड़ देखा होगा इस बरगद पेड़ की छाल को 50 ग्राम लें और 1 लीटर पानी में पक्काए तब तक पक्काए जब तक 200 ग्राम न बच्चें फिर उस औषधि को रोगी को दिन में दो बार सेवन करायें और इस तरह से लगभग एक महीने तक करें जो मधुमेह (डायबीटीज) रोगी को लाभ मिलता हैं : संपर्क@9826040015.
Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प ख़राब है, कृपया हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें...
ग्राम-पातिन, पंचायत-घुमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश कुमार पाल बता रहे है कि उनके गाँव में जो हैण्डपम्प है वह ख़राब है उसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है | लोग नदी नाले का गन्दा पानी पीते है उससे कई प्रकार की बीमारियाँ होती है | तो उनका कहना है कि हैण्डपम्प को सुधारा जाए ताकि लोगो को साफ पानी मिल सके | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प को सुधरवाने में मदद करें : PHE@9425677264. संपर्क नम्बर@8827372393. (173771)
Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मेरा राशन कार्ड बना है, लेकिन राशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-भेजा, स्कूलपारा छिंदभाटा, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से चैतुराम बता रहें है कि राशन कार्ड बना हुआ है मगर राशन नहीं मिल रहा है राशन लेने जाता हूँ तो कहते है कि ऑनलाइन नहीं दिखाई दे रहा है, और जब से रशन कार्ड बना है तब से सिर्फ 2 बार ही राशन मिला है उसके बाद मिलना बंद हो गया | राशन की बहुत दिक्कत हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : सचिव@7604821198, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@7479224461, संपर्क नंबर@9406412516. (173575) JP
Posted on: Aug 24, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पर्यायवाची शब्द हिन्दी में...
राजस्थान डूंगरपुर से प्रकाश मीणा पर्यायवाची शब्द बता रहें हैं जिसे सीजीनेट के माध्यम से सभी सीजीनेट सुनने वालें श्रोताओ तक पहुँचाने तथा सुनने का आग्रह करें :
आकाश – नभ, गगन, आसमान, पुष्कर, विष्णुपद, फलक-
रात – रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी-
आकाशीय बिजली – दामिनी-
Posted on: Aug 24, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से गैस के लिए आवेदन कर रही हूँ, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-गड़िया छोटेपरोंदा, ब्लॉक-लोहड़ीगुडा जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से पूनम बघेल बता रही है कि गैंस सिलेंडर की समस्या है 2 साल हो गया, गैंस सिलेंडर के लिए 2 से 3 बार आवेदन भी दिए और सरपंच सचिव को भी जाकर बोले तो अभी नहीं आया है पता करके बताएँगे बोले है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की सुनवाई नही हो रही है| गैंस कनेक्शन नहीं होने के कारण बहुत ही समस्या हो रही है, इसलिए साथी सीजी नेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है दिए गये अधिकारीयों के नंबर पर बात करके गैंस सिलेंडर दिलवाने में मदद करें : CEO@8889251366 सरपंच@9407792620, सचिव@7587881192.
