हमारे मोहल्ले में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-कोतमी, पोस्ट-धुरवासिन, थाना-भालूमाड़ा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से डॉक्टर प्रसाद केवट बता रहें है कि उनके गाँव कोतमी में मोल्ल्ला बसा हुआ 3 पीडी हो गया है पर रोड नहीं बना है उसके कारण आने-जाने में बहुत समस्या होती है उस मोहल्ला में लगभग 90-95 लोगो की जनसंख्या हैं, रोड नही होने के कारण बच्चें भी स्कूल नही जा पाते है, गाँव में रोड नहीं होने के किसी प्रकार की कोई योजना नहीं आती है गाँव में एक आवास आया है लेकिन रोड नहीं होने के कारण गाड़ियाँ आ नहीं पाते है इसलिए आवास को रोका गया है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : CEO@9340529896. कलेक्टर@9425002545. सचिव@6260368592. सरपंच@7987831060. संपर्क@7509826926.

Posted on: Aug 24, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनाईं...भक्ति गीत-

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखंड) से अनिता देवी एक गीत सुना रहीं है :
कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनाईं-
पत्थर तुड़ी के द्वार हो ये भोला-
आखियाँ गिरा तारे झर-झर भोरा हो-
दुखवा से भरण घाटे शरीर ये भोला...

Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

शांति दिलाये यीशु नाथ, मुक्ति दिलाये यीशु नाथ...यीशु मसीह गीत-

राजेश कुमार पाठक दिल्ली से यीशु मसीह पर एक गीत सुना रहें है:
शांति दिलाये यीशु नाथ, मुक्ति दिलाये यीशु नाथ-
यीशु दया का बहता सागर, यीशु दाता महान-
शांति दिलाये यीशु नाथ, मुक्ति दिलाये यीशु नाथ-
चरनी पे जन्म लिया यीशु, सूली पे किया विश्राम-
शांति दिलाये यीशु नाथ, मुक्ति दिलाये यीशु नाथ...

Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड के 10 लोगो को गैस नहीं मिला है, सरपंच सचिव को बोलने पर नहीं मिलेगा बोलते है...

ग्राम+पंचायत-भेजा नयापारा, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ समावती कश्यप वार्ड पंच बता रही है कि नयापारा में 10 लोगो को गैस सिलेंडर नहीं मिला है जिनका नाम जयमन कश्यप, शिरनाथ, कश्यप श्यामसुंदर कश्यप,जुनकी कश्यप, पनकू मौर्य, सुखमन कश्यप, मालिकराम कश्यप, कुलधर मौर्य राम कश्यप, पोतुरम कश्यप, बता रही है कि इसके लिए पचायत में 2 से 3 बार आवेदन दिए है, पंचायत वाले मिलेगा बोलते है लेकिन बाद में सचिव सरपंच से बात करने पर नहीं मिलेगा बोल दिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिये गए अधिकारियो के नंबर में बात करके गैस कनेक्शन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7646984438. सचिव@7648021198, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@9479224461.

Posted on: Aug 24, 2020. Tags: GAS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गणपति तुम से यहीं प्रार्थना घर-घर आना...गणेश चतुर्थी गीत-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंदर गंधर्व गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक गीत सुना रहें हैं :
गणपति तुम से यहीं प्रार्थना घर-घर आना-
रिद्धि को लाना सिद्धि को लाना, लाना माँ पार्वती-
भोले बाबा संग में होंगें, रंग में होगें मंगे में होंगें-
भोले बाबा का डमरू बजेगा, धूम-दबा के कोरोना भागेगा-
कार्तिक बाबा के की को खूब नचाना-
रिद्धि को लाना सिद्धि को लाना, लाना माँ पार्वती...

Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »