10 घर के लोगों को लगभग 40 साल से पीने के पानी का बहुत समस्या है, अधिकारी सुनते नही कृपया मदद करें
बिलईडांड, पंचायत-सेमरदर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से शिवमंगल, समार सिंह, रामप्रसाद, बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में 10 घर के लोगों को लगभग 40 साल से पीने के पानी का बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है| अभी वे नाला से पानी पी रहे हैं, इसके शिकायत वे सम्बंधित अधिकारियों को कई बार दिए हैं, पर आज तक कोई सुनवाई नही हुआ| उनका कहना है, नया हैंडपंप लाग जाए तो मदद होगी| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सरपंच@7247298100, सचिव@8959300221, कलेक्टर@07752223644, S.D.M.@9953924884, C.E.O.@7693915855, P.H.E.@9425255065, संपर्क नम्बर@9399103258.
Posted on: May 25, 2019. Tags: BILASPUR CG MARVAHI PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATTER
स्वास्थ्य स्वर : भूक नहीं लगने की शिकायत का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी भूक नहीं लगने की शिकायत का घरेलू उपचार बता रहे हैं: अजमाइन- 50ग्राम, सेंधा नमक- 30 ग्राम, काली मिर्च- 30 ग्राम, खाने का सोडा- 10 ग्राम, मिश्री- 50 ग्राम| इन सबको पीस कर चूरन बना ले| आधा आधा चूर्ण दिन में दो बार खाने के बाद पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है| परहेज- मिर्च, मशाला, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| तरल पे पदार्थ का प्रयोग ज्यादा करे, पानी ज्यादा पिए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 25, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सफ़ेद दाग(लूकोडर्मा) का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी सफ़ेद दाग(लूकोडर्मा) का घरेलू उपचार बता रहे हैं: बापचि(बिमाची) का फल- 50 ग्राम, इसको कूट पीस कर पाउडर बना ले| इसको एक एक चमच दिन में तीन बार लेने से सफ़ेद दाग में लाभ होता है| लगाने के लिए- सबसे पहले 10 दिन तक अल्कोहल शारुस के फहिसे से सुबह शाम साफ़ करे| उसके बाद बापचि(बिमाची) के जड़ की छल को पीस पाउडर बना ले| पाउडर में तिल का तेल मिलाकर दिन में 3 बार लगाए| अगर छाला आ जाता है तो लेप लगाना बंद कर दे| उसमे नारयल का तेल और कपूर मिला कर लगाए| ठीक होने के बाद फिर से लगाना सुरु कर दे| परहेज- लाल मिर्च, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |सेंधा नमक का प्रयोग करे| सफ़ेद दाग वाली स्थान पर मिटटी का प्रयोग करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 25, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आधा सर दर्द का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी आधा सर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं: लहसुन को छोटे छोटे टुकड़े काट ले, उसमे 20 ग्राम शहद मिलाये| दोनों को मोलकर एक कांच की बर्तन में 15 मं तक रख दे| दिन में 2 बार सुबह शाम ले| सूरज निकलने से पहले ले तो ज्यादा लाभ होता है| नाक में षडबिन्दु तेल डाले, उसे भी लाभ होता है| परहेज : ठंडी चीज़ो से बचे| अधिक मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने के घरेलू नुस्ख़े...
ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकान्त शर्मा मोटापा कम करने के घरेलू नुस्ख़े बता रहे हैं: एक गिलास पानी में एक नीबू के रस को निचोड़ दें , और दो चम्मच शहद (मधु) को मिलकर सुबह खाली पेट में लगतार एक सप्ताह तक सेवन करने से लाभ होगा| अधिक से अधिक शलाद खाएं | यह प्रयोग आसानी से सभी अपने घर में कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
