कलेक्टर के कहने पर शौचालय बनाया पर अधिकारी पैसे देने घुमा रहे हैं, कलेक्टर भी नहीं सुनते...
ग्राम-मनारी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद आदिवासी बता रहे है कि १ फरवरी को कलेक्टर ने गाँव आकर शौचालय बनाने की अपील की जिसके बाद ७ लोगो ने निर्माण कर लिया है जिनमें से ५ लोगो का पैसा दे दिया गया है और २ लोगो का बाकि है सरपंच सचिव से पूछने पर कहते है की सूचि में नाम नही है इस सन्दर्भ में CEO, जिला कलेक्टर को भी १ मार्च को आवेदन दे चुके है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य का पैसा नहीं दिया गया है, सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से निवेदन है की कृपया फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि हितग्राहियों को पैसा मिल सके- सीईओ@9425194808,जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी@9755435795. रामप्रसाद आदिवासी@7898654924
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: RAMPRSAD ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Both our handpumps were broken, got repaired after CGnet report...
ग्राम-झाईताल, पोस्ट गौरेला ब्लॉक-जैतहरी,जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नर्मदा प्रसाद बता रहे है कि ग्राम झाईताल में वार्ड क्रमांक 10 में दो ही हैंडपंप हैं जो कई महीने से खराब थे और वे कुंए का पानी दूर से पी रहे थे वहां के निवासी अधिकारियों से बात कर-कर के थक गए थे पर कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था फिर 4 अप्रैल 2017 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया और उसके तीन दिन बाद हैंडपंप ठीक हो गए और सबको पीने का पानी उपलब्ध हो सका इसके लिए रमेश लाल सीजीनेट सुनने वाले साथियो को धन्यवाद देना चाहते है जिन्होंने उनके अनुरोध पर अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और उनकी मदद की |नर्मदा@8963947173
Posted on: Apr 14, 2017. Tags: HANDPUMP NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact: Our only handpump got repaired after report on CGnet, thanks...
ग्राम-धौड़ा, पंचायत-प्रकरखार, पोस्ट-लुर्गिकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास यादव बता रहे है कि इनके गाँव में पानी की समस्या थी और बार बार अनुरोध करने पर भी अधिकारी नहीं सुन रहे थे तो इन्होने उसके बाद सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि इनके गाँव में पानी की समस्या है रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया फिर उनके गाँव के एकमात्र हैण्डपम्प में जो 10 पाइप लगे थे तो उसी में और 2 पाइप लगा दिए तो हैण्डपम्प से अब पानी आने लगा है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है और वे आशा करते हैं कि सीजीनेट सुनने वाले साथी ऐसे ही दबाव बनाते रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याएँ हल होती रहेंगी। रामविलास यादव@9617565939
Posted on: Feb 23, 2017. Tags: HANDPUMP RAMVILAS YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
मुख्यमंत्री ने २०१२ में भूमिहीनों को घर की ज़मीन देने का वादा किया था, कृपया वादा निभाने दबाव बनाए
रामप्रसाद आदिवासी ग्राम-ननारी पोस्ट डोंगा थाना-डभोरा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं कि 4 सितंबर 2012 को भोपाल से यह घोषणा की गयी थी कि सभी भूमिहीनों को घर बनाकर रहने के लिए २ से ५ डिस्मिल जमीन दी जाएगी। दलित आदिवासी महासभा ने इस घोषणा की खबर १२ जिले के गरीब दलित आदिवासी परिवारों को दी उनके फ़ार्म भरवाए पर शासन ने यह सन्देश अब तक सभी कलेक्टरों को नहीं भेजा है. इसके साथ ही बे सभी दलित आदिवासी भूमिहीनों को ५ एकड़ खेती की ज़मीन दिए जाने के आंदोलन के भी साथ हैं पर उस मामले में भी सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री पर दबाव बनाएं कि वे अपने वादे को पूरा करें। रामप्रसाद@7898654924
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Ramprasad Adivasi
No handpump in our part of village, we fetch water from a kilometer, pls help...
Pavan has reached village Loshanga in Lakhanpur block of Surguja district in Chhattisgarh with CGnet People’s Journalism Awareness Tour where they performed street play with the help of puppet to show how villagers can become Journalists by using their mobile phones where he met Rakesh Tirkey who tells him that in their part of village there are no handpumps so they need to walk a kilometer to get water. He is requesting listeners to put pressure on officers to help them. Pavan@7509523563
