हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| कई साल से आवेदन दे रहे हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@8120171919, सरपंच@7987796026. कैलास सिंह पोया@7970041518.

Posted on: May 27, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू नुस्खा...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| शंखपुष्पी 250, ब्राम्ही 100 ग्राम, अस्वगंधा 100 ग्राम, मंडूकपर्णी 100 ग्राम, जटामासी 50 ग्राम, मुक्ता पिस्टी 10 ग्राम, अभ्रक भस्म 10 ग्राम लें| मुक्ता पिस्टी और अभ्रक भस्म को छोडकर, सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें, और आखिर में सभी को मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ न लें| नशा न करें| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: May 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस हरण चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका और उपयोग...

प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस हरण चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| बाल हरण घी में भुनी हुई, 100 ग्राम, कलौंजी 100 ग्राम, सनाय की पत्ती 50 ग्राम, हींग 10 ग्राम, सेंधा नमक 40 ग्राम लेकर सभी को साफ कर, पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ न लें| नशा न करें| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| तरल पदार्थ का प्रयोग ज्यादा करें| पानी ज्यादा पियें | अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: May 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

आलसी कर दिना आवे गर्मी मा अकर बकर जीवा लागे...गीत

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
जंगल झाड़ी हरा भरा सुग्घर लागे-
सब हमन घरे जाबो-
आलसी कर दिना आवे गर्मी मा अकर बकर जीवा लागे-
गुइया रे अब हमन घरे जाबो-
रेंगल साथी गुइया रे अब हमन घरे जाबो...

Posted on: May 26, 2019. Tags: CG KAILASH POYA PRATAPPUR SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कोलेस्ट्रॉल कम करने का घरेलू नुस्खा...

प्रयाग बिहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कोलेस्ट्रॉल कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| लहसुन की एक कली 2 नंग और शहद 3 चम्मच लें| लहसुन के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर शहद में मिलाकर 20 मिनट तक छोड़ दे| मिश्रण तैयार होने के बाद सुबह खाली पेट सेवन करें | दवा सेवन करने के बाद एक घंटे तक कुछ न खायें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: May 26, 2019. Tags: CG GANDHI HD HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »