पीड़ितो का रजिस्टर: सरकार के योजनायें नही मिलने कारण गाँव छोड़कर भागे हैं-
ग्राम-चालचेर, पंचायत-आदेर, विकासखंड-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सनुराम बता रहे हैं कि उनके परिवार में 4 सदस्य रहते हैं, वर्तमान में अपना गांव छोड़कर शांतिनगर आकर रह रहे हैं, मूल सुविधा व आर्थिक स्थिति के वजह से अपना गांव छोड़ना पड़ा, 12 वी तक उनकी पढाई है, सरकारी नौकरी के लियें उन्होंने कई बार आवेदन कियें लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नही हुई, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8253094661.
Posted on: Feb 28, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SANURAM VICTIM REGISTER
पीडितो का रजिस्टर :मुझे नक्सली समझकर पुलिस वालों ने जेल में बंद कर दिये थे...
ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजूराम दुग्गा बता रहे हैं, कि रात में पुलिस वालें आयें और उन्हें नक्सली समझकर जेल ले गयें सन 2014 में आठ महीने जेल में रखे थे| उनके बड़े भाई ने जमानत कराया, आसपास के पड़ोसी से कर्ज लिया| लगभग 30 से 35 हजार तक खर्च हुआ| उनका छोटा भाई था, और उनके बच्चे लोग अपना पढ़ाई नही छोड़े, जेल से वापस आने के बाद खेती किसानी करके कर्ज छुड़ाया| संपर्क@7587110792. (185525)
Posted on: Feb 28, 2021. Tags: KANKER CG RAJURAM DUGGA VICTIM REGISTER
मम्मी मै टीवी देख लूँ ...चुटकुला-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर चुटकुला सुना रहे हैं:
चिंटू – मम्मी मै टीवी देख लूँ
ममी -हां टीवी देख लो उसे ऑन मत करो...(AR)
Posted on: Feb 28, 2021. Tags: ANMOL CG CHUTAKULA KUMAR RAIPUR
स्वास्थ्य स्वर : भकन्दर रोग का घरेलू उपचार -
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेलआज हम लोगो को भकन्दर रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तिल, एरंड का जड़, मुलेठी, इन सबको मिलाकर दूध के साथ पीसकर लेप करने से भकन्दर का पीड़ा में लाभ हो सकता है, 2. अकोल का तेल 100 ग्राम, मोम 25 ग्राम, आग पर गर्म कर के उसमे 3 ग्राम, टिकिया इन सबको मिला कर लेप करने से लाभ हो सकता है,
3. साप का कचुली का भष्म बना कर उसमे तम्बाकू का गुल मिलाकर सरसों के तेल के साथ लेप करने से भकन्दर रोग नष्ट हो जाता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 28, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
गाँव के लोगो को पट्टा नही मिला, युवा साथियों ने मोर्चा निकालते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा...
ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से रूप लाल मरावी बता रहे हैं कि वन अधिकार पट्टा हेतु गाँव के सभी युवाओं तहसीलदार प्रतापपुर को ज्ञापन दिया है| उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत 2008 में पट्टे के लिए आवेदन किया था| लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारियों के मिली भगत से गलत तरीके से ग्राम सभा का आयोजन कर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली इसकी वजह से किसी भी ग्रामीण को पट्टा नही मिला| सम्पर्क नम्बर@8718879605.
