हमारे गाँव में हैण्डपम्प नहीं है, नदी नाले का गन्दा पानी पीने को मजबूर है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गुड्डी राम मंडावी कक्षा-१०वीं) एकलव्य आदर्श आवासीय विद्द्यालय (कर्पावंड) से बता रहें है कि उनके गाँव में कुआ हैण्डपम्प नहीं है हमें पानी की बहुत दिक्कत होती है, हमारें गाँव के लोग नदी-नाले के किनारें गड्डा खोदकर जो पानी निकलता है उसे पीने के लिए उपयोग करतें हैं, जिसे कई प्रकार की बीमारियाँ होती है जैसे पेट दर्द, सर्दी-खांसी, मलेरिया आदि | इसलिए साथी सीजीनेट सुननें वालें साथियों से अपील कर रहें हैं कि दिए गयें फ़ोन नम्बरों में बात करके कुआ या हैण्डपम्प खोदवाने में सहयोग करें : सचिव@6261330989. CEO@9406016762. कलेक्टर@8458956694. संपर्क@9302474952.
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
5 साल से आवेदन दी हूँ, अभी तक मेरा राशन कार्ड नहीं बना, कृपया मदद करें...
(छत्तीसगढ़) जिला-बस्तर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, ग्राम पंचायत-भेजा से संतकुमार धुर्वे के साथ है ग्राम+पंचायत-भेजा के अंतर्गत वालें आश्रित गाँव झुलनारेडपारा के निवासी सुखमती मोर्य/पति-मानसिंह मोर्य बता रहीं है कि राशन कार्ड नही होने के कारण राशन नही ले पाते है और साथ में अन्य योजनाओ का लाभ भी नही ले पाते है. राशन कार्ड बनवाने के लिए पांच साल पहले आवेदन दिए थे लेकिन कोई सुनवाई नही हुईं | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है कि दियें गये फ़ोन नम्बरों पर बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9479224644, सचिव@7648021198, CEO@8889251366, कलेक्टर@8498856694, संपर्क@7647437153. (173584)
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मैं पढाई करकें इंजीनियर बनना चाहता हूँ, पैसे की वजह से मैं आगे नहीं पढ़ पा रहा हूँ, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गुड्डीराम मंडावी कक्षा-१०वीं) एक लव्य आदर्श आवासीय विद्द्यालय (कर्पावंड) में पढाई करते है, वें बता रहें है कि उनके माँ-बाप इस दुनिया में नहीं हैं पापा पेड़ से गिरकर खत्म हो गये और माँ बचपन में ही गुजर गईं, वे दादी और चाची के साथ रहते है, दादी माँ मेरे पढ़ाई के साथ और चीजों के लिए पैसे खर्च करतीं हैं अधिक पढाई करकें (इंजीनियरिंग कोर्स) करकें इंजीनियर बनना चाहता हूँ, लेकिन दादी माँ उदास मन से कहती है कि और अधिक आपके लिए खर्च नहीं कर पाऊँगी तो तू क्या करेगा करके बोलतीं है जिसे मुझें बहुत ही दुःख होता है, इस दुखी के वजह से मैं आगे नहीं पढ़ पा रहा हूँ इसलिए अपील कर रहें है की दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करकें किसी भी प्रकार से मदद हो सकें मुझे करने की सहयोग करें. सचिव@6261330989. CEO@9406016762. कलेक्टर@8458956694. संपर्क@9302474952.
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग पेंदा की खेती करते है उसमे पैदावार अच्छी होती है...
ग्राम-तोयनार, पंचायत-तोयनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी जगरा जो पेंदा खेती के बारे में बता रहे है कि पेंदा खेती के लिए मई-जून के महीनें में सबसे पहलें हम अपनें खेत के आसपास के पेड़ों से लकड़ियाँ काटते है और उसे जमीन में सुखाने के लिए इकठ्ठा करतें है| उसको जला देते है उसके बाद वहां पर गाय बैलो से जोताई करते है | उससे पैदावार अच्छी होती है | उस जमीन में लगातार 4 साल तक खेती कर सकते है | संपर्क नम्बर@7647068097.
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...भजन-
जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपत यादव गणेश उत्सव के अवसर पर एक भजन सुना रहे हैं:
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा-
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा-
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी-
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी-
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा-
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा... (AR)
