Impact : हमारे गाँव में बिजली पानी की समस्या थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद समाधान हो गया है...

ग्राम-कुकडीपानी, पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव की महिला साथी सरोजनी बता रही है कि उनके गाँव में बिजली पानी की बहुत समस्या हो रही थी | तो उन्होंने 12-8-2020 को एक सन्देश रिकॉर्ड की करने के 3 दिन बाद बिजली विभाग के अधिकारी आये और पानी वाला बोर और बिजली बना दिए अब बिजली पानी की सुविधा हो गई है और वे लोग खुश है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

बुरी संघा से अच्छी संघा सीखो...गीत-

सीजीनेट श्रोता संगीता एक्का एक गीत सुना रही हैं:
मोरे संघा ते अच्छे संघा सीखो-
माडिया दारू से न दूरी संघा सीधो-
बुरी संघा से अच्छी संघा सीखो...
ऐसे संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल करें| (AR)

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण अपनी राय बता रहे है...

ग्राम-बरपटीया, पोस्ट+थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से धनसाय मरावी अपने विचार व्यक्त कर रहे है कि बस्तर में चल रही हिंसा को कैसे रोका रोका जाये उनका कहना है कि जो साथी जंगलो में रह रहे है उनका हक अधिकार को छिना गया है जिसमे हम लोग जीवन यापन कर रहे थे और हम लोगो को जानकारी नहीं होने के कारण बेवकूफ बनाकर हमारे लोगो को मारा गया है | लेकिन ये हिंसा राजनीति नहीं चलेगा और हमारे लोगो को नक्सली बोलकर मार रहे है |

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के तहत मिलने वाली धन राशि नहीं मिली है, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-मदरी ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा देवी बता रहीं हैं मेरे पिता दोनों पैर से विकलांग हैं घर में बूढी माँ और हम छ: बहनें हैं, निर्धन और कमजोर परिवार से मेरा माइके हैं जहाँ से मेरी शादी हुई हैं सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना तैयार कर वर्ष 2006 में मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के नाम से प्रारम्भ की गई। जिसका पैसे अभी तक नही मिला हैं, शादी हुए दो साल हो गया हैं, पैसे नही मिलने के संबध में ग्राम पंचायत सचिव सरपंच कोई बात किये कोई सुनवाई नही हुई, हम चाहते हैं इस योजना जांच करके इस योजना लाभ दिया जाए इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर बात करके अनुदान राशि दिलाने में सहयोग करें: सचिव@9424770592, CEO@8120031385 संपर्क@9685816492

Posted on: Sep 06, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »