हमारे गांव का नाम लोरंबा कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी...

ग्राम-लोरंबा, पंचयात-छिछवानी, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से उर्बाना किंडो, लिबिन बडा, केड़वार मिंज, धीरम लकड़ा और जेम्स मिंज गांव के नाम की कहानी बता रहे हैं कि उनके गांव में कई साल पहले एक सरकारी अधिकारी आया था, उसने एक आम के नीचे बैठी वृद्ध महिला से गांव का नाम पूछा, जिस पर महिला बहरी होने के कारण ठीक से सुन नही पाई और आम का नाम बता दिया, जो लोड़हाअंबा था जिसे अधिकारी ने दस्तावेज में लिख दिया बाद में नाम बदलकर लोरंबा हो गया, तब से इस गांव का नाम लोरंबा है, ये कहानी उन्होंने अपने पूर्वजों से सुनी थी|अंकित पडवार@7646885478.

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GUMLA JHARKHAND LIBIN BADA SONG STORY URBANA KINDO VICTIMS REGISTER

मै ऐसी गारी गांउ लाला सरकत जाए सोंहारी...गारी गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गारी गीत सुना रही हैं :
मै ऐसी गारी गांउ लाला सरकत जाए सोंहारी-
काहेन के तोर बेलन बने हैं, काहेन के चौपाई-
चंदन के तेरी बेलन बनो है, चंदन की चौपाई-
काहेन के तोर पूड़ी बनो हैं, काहेन के तरकारी-
मैदे की पूड़ी बनो हैं कटहल की तरकारी-
चारो भईया जेवन बैठे, परसे है महतारी...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

लिंगो तिमो नानुर ना नो रे ना नामुर नाना...गोंडी धर्मं गीत

ग्राम-माल्दुगी, तहसील-कुरुखेड़ा, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से नंदकिशोर नेताम एक गोंडी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. ऐसा माना जाता है कि गढ़चिरौली जिले के बाजागढ़ पहाड़ पर लिंगो ने एक पत्थर जिसकी ऊँचाई वर्तमान में 15 फुट है, को बजाया था जिससे 18 सुर निकले थे. तभी इस स्थान का विशेष महत्व है. चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर अभी भी वहां मेला लगता है:
लिंगो तिमो नानुर ना नो रे ना नामुर नाना-
लिंगो पाटा वेते लिंगो लाइयुर पाटा वेते लिंगो-
लिंगो डाका वेते लिंगो लाइयुर डाका वेते लिंगो-
गुमगुरोगर कुपा रे लिंगो, गुमगुरोगर कुपा रे लिंगो-
लिंगो पीतो वेते लिंगो लाइयुर पीते वेते लिंगो...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: NANDKISHOR NETAM

हमारे गाँव से 4 किलोमीटर तक कच्ची सड़क, 20 साल से अनुरोध कर रहे, कोई नहीं सुनता...

ग्राम-बड़े तोपाल, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दशरथ बघेल और नरेंद्र कुमार जैन बता रहे हैं कि उनके गांव में कच्ची सड़क है, जिसकी लंबाई मेन रोड से गांव तक करीब 4 किलोमीटर है, गांव में लगभग 150 घर है, सड़क में गड्डे हैं, बारिश में पानी भरा रहता है, आवागमन में दिक्कत होती है, 20 साल से ये स्थिति है, इसके लिए अधिकारियो के पास आवेदन भी किये लेकिन अभी तक स्थिति में कोई बदलाव नही आया, इसलिए सांथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उपलब्ध नंबरो पर अधिकारियों से बात निवेदन करें जिससे गांव में पक्की सड़क बन सके : CEO@9953924884. संपर्क@9425294157.

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के स्कूल का बुरा हाल है, बरसात के समय पानी टपकने से स्कूल बंद हो जाता है...

ग्राम-इमली पदर, पंचायत-हिमोड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सकुन देवांगन बता रहे हैं हमारे गांव का प्राथमिक विद्यालय जिसमे वर्तमान में 16 बच्चे पढ़ते है, 3 साल से जर्जर अवस्था में है, बारिश के समय अध्यापक छप्पर गिरने के डर से स्कूल बंद कर चले जाते हैं, अधिकारी भी देखकर चले जाते हैं, लेकिन इस पर कोई काम नही कर रहे, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7587263395,CEO@9953924884. संपर्क@9685614498.

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »