रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्तत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मिचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| राउत पारा से लेकर गांजापारा तक रोड खराब है| आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| वहां लगभग 32 घर की जनसंख्या है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क@75887241962, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jul 01, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के कारण अपना गांव छोड़ कर आना पड़ा...
बीसलाल सलाम, पिता सोमनाथ सलाम, ग्राम पंचायत-कटगांव, ब्लाक-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर 2005 आयें हैं| वर्तमान में अंतागढ़ में रह रहे हैं, कोयलीबेड़ा में आना-जाना करते थे फिर गांव वाले ने उनको बताएं की आपको बोले रहे हैं की पुलिस लोगों के साथ में हैं मुखबिरी करतें हैं करके संका करते थे| उनको पता चला फिर वे गांव आना जाना बंद कर दिए| घर में 5 परिवार है| उनके भाई लोग गांव में खेती बाड़ी करते हैं| बड़े भाई लोग को परेशानी होगा कर के अभी नहीं जा रहे हैं, पुलिस में नौकरी कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646063779.
Posted on: Jul 01, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UATTR VICTIMS REGISTER
का चोके संगे लेके काया चोचेनाव...हल्वी गीत-
ग्राम-पकनार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से केसव नाग एक हल्वी गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, का चोके संगे लेके काया चोचेनाव| अपने गीत, संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Jul 01, 2022. Tags: BASTAR CG KESHAV NAAG SONG
गांव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत-केसापुर, गुडीपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विमला नाग बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप होने से लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9479052167, सचिव@7828499714, संपर्क नंबर@9424108867.
Posted on: Jun 30, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, लोग कुआं का पानी पीते है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से साधूराम बता रहे हैं उनके गांव के कुआपारा में पानी की बहुत समस्या है| 45 घर की जनसंख्या है| गांव के लोग झरना का पानी पीते है| इसके लिए बहुत बार शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गएँ नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7722914061, कलेक्टर@845895669.
