नाला का गंदा पानी पी कर के बीमार पड़ जातें है, कृपया मदद करें...
शत्रुघन कवासी, ग्राम पंचायत-बास्तानार, नंबर 02 लमडीपारा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहें है की गांव के वार्ड क्रमांक 09 में में पानी की बहुत समस्या है , 31 घर का जनसंख्या है, नाला का गंदा पानी पी कर के बीमार पड़ जातें है, इस समस्या के लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले है परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहें है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क@9753657889, सरपंच@9479238029, सचिव@9406073934, CEO@9406066762, PHE@9406078557, 6261717578.
Posted on: Jul 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG SHATRUGHAN KAWASI WATER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गांव छोड़कर आना पड़ा...
सुधनीबाई नवगो, पिता स्वर्गीय धनीराम, ग्राम पंचायत-कुसकोंडा, ब्लाक-आंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में नक्सली लोग बहुत दबाव करतें थे| उनके गांव में सब लोग डर के कारण गांव छोड़कर भाग गये थे| फिर उनके पिता जी का बीमारी से उनका मृत्यु हो गया फिर उनके मम्मी उनके लेकर 2009 आंतागढ़ में लेके आये| वहां सरकार के तरफ से छोटा सा जमीन मिला है, वही घर बना के रहते हैं| और सरकार के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला है| मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489195643.
Posted on: Jul 01, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं...
ग्राम पंचायत-कोतुल, ब्लाक-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दयाराम पोटाई बता रहे हैं उनका राशनकार्ड 10 रूपयें बना है| नक्सली लोग आके गांव में युवाओं युतियो को मांगते थे| नहीं भेजने से धमकी देते थे| बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था| फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं| गांव में पूरा घर को तोड़ दिए| सरकार ने जमीन दी है वहीं घर बना के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| पूरा गांव में अभी भी जाने से खतरा है| तो खेती बाड़ी भी नहीं कर सकते हैं गांव में जाके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587455110.
Posted on: Jul 01, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में 2009 में जुड़ कर काम कियें. परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...
ग्राम पंचायत-धनेली, थाना-कोर्र, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रज्जूराम गोटा बता रहे हैं नक्सली संगठन में 2009 में जुड़ कर काम कर रहे थे| उस समय छोटे उम्र के थे| उनके गांव में 2008 आना चालू कियें| फिर उनको नक्सली में जाने का मन करता था| जाने के बाद कुछ दिन अच्छा रहा लेकिन बाद में बहुत परेशानी हुआ अपने परिवार के साथ रहने नहीं देते थे| वहां से परेशानी के कारण आत्मसमर्पण करना पड़ा 2014 में आत्मसमर्पण किये| आत्मसमर्पण करने के बाद अपने गांव तरफ नहीं जा सकते अभी भी नक्सली से डर बना हैं वर्तमान में कांकेर में रह रहे हैं| सरकार के तरफ से जमीन मिला था वहीं घर बना के रह रहे हैं| और नौकरी कर रहे हैं गोपनीय सैनिक में 12000 रूपयें वेतन मिलता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489470285.
Posted on: Jul 01, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्तत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मिचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| राउत पारा से लेकर गांजापारा तक रोड खराब है| आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| वहां लगभग 32 घर की जनसंख्या है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क@75887241962, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
