काम करने आये थे, लॉक डाउन में फंसे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-सेमन पल्ली, ब्लाक-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से संजू देशराज बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन के कारण वहां फंसे हैं वे बालाघाट जिले के निवासी हैं, 2 माह पहले काम करने के लिये आये थे, उनका कहना है उन्हें रहने खाने की दिक्कत हो रही है और घर में स्थिती ठीक नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें: संपर्क नंबर@7587154471. (164983)

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: BABULAL NETI BIJAPUR CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन के कारण राशन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, राशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम-अढाजन, सूरत (गुजरात) से शैलेन्द्र मेडे बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश राज्य के बुरहानपुर जिले के बढ़ियारी गाँव के निवासी हैं और वे 2 साल से सूरत में रह रहे हैं, उनके पास राशन ख़त्म हो गया है, खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है, पैसे भी ख़त्म हो गये हैं, लॉक डाउन के कारण राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, परिवार में 4 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9171973811. (164950)

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUJRAT SHAILENDRA MEDE SONG SURAT VICTIMS REGISTER

पंचायत में हैण्डपंप ख़राब हैं जिससे पानी की समस्या होती है...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं क्षेत्र में पानी की समस्या हो रही है, ग्राम पंचायत घूमन जहां प्रजापति और आदिवासी सामुदाय के लोग रहते है, गाँव में शुभकरण आदिवासी और गंगा आदिवासी के घर के पास का हैण्डपंप ख़राब है, जिसके कारण पानी नहीं निकलता है और लोगो को पानी की समस्या होती है, इसी प्रकार पंचायत के बिछिहर बस्ती में 2 हैण्डपंप ख़राब है, लोग गंदा पानी को मजबूर हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपंप बनवाने में मदद करें जिससे लोगो को पीने का पानी मिल सके: PHE ठेकेदार@7047603066, PHE SDO@9425173278. संपर्क नंबर@7697448583. (164888)

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

पंचायतो में राशन वितरण कराने में मदद करें जिससे कोई भूखा न रहे...

ग्राम पंचायत-अकरेरा, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कमला कांत यादव बता रहे हैं आज देश में लॉक डाउन की तारीख बढ़ाकर 3 मई कर दी गयी है, जो देश हित में हैं, लेकिन गाँव में जो लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं, लेकिन लॉक डाउन के कारण घर में रह रहे हैं, जिसके कारण परिवार को चलाने के लिये जो संसाधन की जरुरत होती है नहीं मिल रही है, पंचायतो में राशन वितरण नहीं हो पा रहा है इसलिये उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है, भोजन नहीं मिल पा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि उन परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाये, जिससे लॉक डाउन में कोई भूखा प्यासा न रहे| संपर्क नंबर@9424787024. (164872)

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KAMALA KANT YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

कम्पनी काम का पैसा नहीं दे रही है और शासन से भी मदद नहीं मिली है...मदद की अपील-

कला शंकर, पोस्ट-मुंडवा, पुणे (महाराष्ट्र) से दलप्रताप प्रजापति बता रहे हैं वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और वहां लॉक डाउन में फंसे हैं, वे सिरके कम्पनी में मजदूरी का काम करते हैं जिस कम्पनी में वे काम करते हैं वहां से उनको काम का पैसा नहीं दिया जा रहा है और शासन से भी कोई मदद नहीं मिल पायी है जिसके कारण रहने खाने की समस्या हो रही हैं, लॉक डाउन के कारण बाहर भी नहीं जा सकते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क रहने खाने की सुविधा कराने और मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर दल प्रताप प्रजापति@7067226342, अमृतलाल प्रजापति@8624051691. (164783

Posted on: Apr 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH MUMBAI PARWATI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »