हे राम तुम्हें आना होगा...राम गीत-
कामता प्रसाद वर्मा सिवनी, जिला-गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) से हे राम गीत सुना रहें हैं:
हे राम तुम्हें आना होगा-
निज मात्र पाना होगा-
आतंक महा भय कारी हैं-
नृत्य तुम्हें अभिचारी हैं-
भारतीय जनता का मान नहीं-
तेरी प्रभुता का ध्यान नहीं-
दुष्टों समझाना होगा-
हे राम तुम्हें आना होगा...
Posted on: Aug 28, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
पति संग प्रीत करेगीं, पति संग स्वर्ग करेंगी...गीत-
ग्राम-सरईमाल, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडौरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार पति परमेश्वर के सन्दर्भ में एक गीत सुना रहे हैं:
पति संग प्रीत करेगीं, पति संग स्वर्ग करेंगी-
पति संग प्रेम करेगी-
सात जन्म भटकेगी-
पति संग दगा करेगी-
पहले जन्म चमगादड़ बनेगी...
Posted on: Aug 28, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारे में पानी की बहुत समस्या है, कुएं का गन्दा पीते है, उससे कई प्रकार की बीमारियाँ होती है...
लच्छीनाथपारा, ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से चमराराम मोहरे बता रहें है कि लच्छीनाथ पारा वार्ड 10 में पानी की बहुत समस्या है, एक ही नल है, कुंए का चूहे वाला पानी पीते है कुआँ का पानी पीने से सर्दी खांसी बुखार कई तरह की बीमारियाँ होती है| नल जल के लिए हम लोग आवेदन भी दिये लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि अपील करे रहें है दिये गए अधिकारीयों के नंबर में बात करके पानी के समस्या का समाधान करवाये, सचिव@7648021198, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नम्बर@9479200553.
Posted on: Aug 28, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
छत्तीसगढ़ की महिलाओ को सदियों से तथस्त...कविता-
जिला-राजनंदगांव, छतीसगढ़ से वीरेन्द्र गन्धर्व एक कविता सुना रहे है:
छत्तीसगढ़ की महिलाओ को सदियों से तथस्त-
शिलाओ को पति की लम्बी आयु के लिये रहती हरी ताली का तीज-
उनके दिलों में रोप दिया उपवास का बीज उपवास का बीज-
उनके दिलों में रूप दिया उपवास का बीज-
अन जल ग्रहण किये बिना उपवास करती साल एक बार-
पति को भी तो चाहिए जी भर के कर ले प्यार-
मनुष्य ही बनकर रहें, लांघे न दीवार-और लांघे न दहलीज-
पति की लम्बी आयु के लिए रहती हरी ताली का तीज-
स्वस्थ्य रहे और मस्त रहें बहना बेटी मई-
हरी ताली का तीज की बारम-बारम बार बधाई...
Posted on: Aug 28, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारे में रोड की बहुत समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते...
ग्राम-भण्डरी महू (मंदिरपारा) पंचायत-ककालगुर, विकासखंड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से साथी गुड्डू राम कवासी बता रहे है कि उनके गाँव आश्रित पारा (मंदिरपारा) में अभी तक रोड़ नहीं बना है उसके कारण आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है, मंदिरपारा से लगभग दो किलोमीटर की दुरी पर रोड नहीं है और उसी रोड में पुलिया की भीआवश्यकता है रोड़ और पुलिया बनवाने के लिए लिखित शिकायत किये है | लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहें है कि दिए गयें अधिकारीयों के फ़ोन नम्बरों में बात करके रोड़ बनवाने में मदद करें : सचिव@9340481181, CEO@7835814506, संपर्क@9399522069, (173903) RK
