हमारे मोहल्ले के दोनों हैण्डपम्प 3 महीने से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम पंचायत-रिगरा, पोस्ट-बडेरुहा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6-7 के दोनों हैण्डपम्प 3 महीने से खराब है| साइकिल से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाते है उसके लिए सरपंच सचिव को आवेदन किये फिर P.H.E. कार्यालय में भी आवेदन किये लेकिन आज तक हैण्डपम्प नही सुधरा| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक @7509950023, S.D.M.@9425185802. सम्पर्क@8878239161.
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SATNA MP SONG VICTIMS REGISTER WATER
संकल्प मेरा गोंडवाना का स्वाभिमान, बढ़े सम्मान बढ़े...गोंडवाना संकल्प गीत
बाबूलाल नेटी ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर(मध्यप्रदेश) से गोंडवाना संकल्प गीत सुना रहे हैं:
संकल्प मेरा गोंडवाना का स्वाभिमान बढ़े सम्मान बढ़े-
इसकी रक्षा के लिए चाहे रक्त बहे चाहे शीश कटे-
जिस बहनों की इज्जत पर संकट के बादल घिरे हुए-
गोडवाना की धन धरती पर है कुटिल निगाहे लगे हुए-
इनकी रक्षा कर पाऊ में गोडवाना का धन धान बढ़े-
जिस जाति धर्म में पैदा हु उसका मुझ पर है क़र्ज़ बड़ा-
जिसकी मर्यादा का रक्षा का मुझ पर सारा दयितो बड़ा-
हे बड़ा देव तुम शक्ति दो मेरा साहस दिन रात बढे-
संकल्प मेरा गोडवाना का स्वभिमान बढ़े सम्मान बढ़े-
अत्याचारी अन्याई ने विष बावन किया है पग पग पर-
अम्रत फ़ैलाने वालो का रक्षक बन जाऊ पल पल का-
अटल राज्य गोडवाना का सबके मन में विश्वास बढे-
इसकी रक्षा के लिए चाहे रक्त बहे चाहे शीश कटे-
साहित्य साधना में रत है कुछ राजनीती के पथ में है-
कुछ धर्म निति विस्तारण में गायन वादन की लय में है-
येसे समाज के रत्नों का निश्चय मुझ पर विश्वास बढ़े-
इसकी रक्षा के लिए चाहे रक्त बहे चाहे शीश कटे-
संकल्प मेरा गोडवाना का स्वभिमान बढ़े सम्मान बढ़े...
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ANUPPUR MP BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : तोतलाने की समस्या को दूर करने का घरेलू उपचार-
जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को जो लोग ठीक से बोल नहीं पाते है उनके लिए और तोतलाते है ऐसे बच्चो के लिए कुछ घरेलू उपचार बता रहे है, जो हम अपने घर में पाए जाने वाली सामग्री से ही ठीक कर सकते हैं और इसमें कोई खर्च भी नहीं आता. वे बता रहे हैं कि इस प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए सूखे हुए आंवले के 1-2 ग्राम चूर्ण को गाय के घी के सांथ चाटने से तोतलाना कम होता है, एक ग्राम फुली हुई फिटकरी का चूर्ण मुंह में रखकर सोने से दो माह में लाभ मिल सकता है, उपयोग से पहले दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8462970635.
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH SAGAR MP SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
बने फूलो कचनार करोंदा मईया बन फूलों...देवी गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:
बने फूलो कचनार करोंदा मईया बन फूलों-
कहा लगाओ मईया बिला चमेली-
कहा लगाउ अनार करोंदा मईया बन फूलों-
बगियाँ लगाओ मईया बिला चमेली-
अंगना लगाओ अनारकरोंदा मईया बन फूलों-
काहे में सिचु मईया बिला चमेली...
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: ANUPPUR MP MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
माया ला बांटे बर जरुरु अबे ओ मोर शिवा गुरु...भजन गीत
दिलीप कुमार ग्राम पंचायत-अलका, पोस्ट-चलगली, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से एक भजन गीत सुना रहे है :
दया देहे बर जरूर अबे-
माया ला बांटे बर जरुरु अबे ओ मोर शिवा गुरु-
माया ला बर जरूर अबे मईया भवानी हो-
दया देहे बर जरूर अबे ओ, मोर नीलम दीदी-
तोरे चर्चा माँ जुड़े हे लड़िका सायन-
दया देहे बर जरूर अबे...
