हमारे गाँव में सीसी रोड नहीं है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत किलेपाल 1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार कश्यप बता रहें हैं कि उनके गाँव में 50 से 60 घर है उसमे रोड ठीक नही हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं यहाँ तक कि अगर गाँव के कोई व्यक्ति बीमार होने पर एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती हैं बीमार व्यक्ति को रोड तक लाने में भी बहुत परेशानी होती हैं और सबसे ज्यादा तो बारिश के दिनों में परेशानी होती हैं | उसके लिए आवेदन ग्रामसभा व विधायक और मुख्यमंत्री तक आवेदन दे चुके हैं पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं |इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सम्पर्क नम्बर@7587718045, सचिव@9479010162, सीईओ@ 9406016162 , कलेक्टर @ 8458956694, विधायक@9669056551, सांसद 9406077448.
Posted on: Nov 08, 2021. Tags: ASHOK KASHYAP BASTAR PROBLEM BASTNAR ROAD
हमारे गाँव में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं कृ
ग्राम पंचायत-मूतनपाल वार्ड क्रमांक-02, (मुर्दे पारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, राज्य-छत्तीसगढ़ से जीवन कुमार के साथ रामसिंह नेताम बता रहे हैं, कि उनके पारा में सीसी रोड कि समस्या है विगत दो साल पूर्व ही सीसी रोड के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिये है लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सी सी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर 7648089064,सरपंच 9479155488, सचिव 7697581375 ,रोजगार सहायक 7587319591,सीईओ 9406016762, जनपद अध्यक्ष 9399553582.
Posted on: Nov 08, 2021. Tags: BASTANAR BASTER CC CG PROBLEM RAMSINGH NETAM ROAD
जीवन जल के स्रोतों पर मीठी मीठी बातो...मसीह गीत-
ग्राम-थैलूपारा,जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से सशिकला तिग्गा एक मसीह गीत सुना रही हैं:
जीवन जल के स्रोतों पर मीठी मीठी-
बातो से तूने मुझे मेरे दिल को-
जीत लिया है-
तूने मुझे यीशु नाव में छुपा लिया-
महको बचाया-
जीवन जल के स्रोतों पर मीठी मीठी...
Posted on: Nov 08, 2021. Tags: CG JASPUR SASIKALA TIGGA SONG
जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा...देशभक्ति-
ग्राम-सूरनार, ब्लाक-कटेकल्याण, जिला-दंदेवाडा (छत्तीसगढ़) से गोपीनाथ मंडावी एक देशभक्ति सुना रहें है:
जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा-
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सत्य अहिंसा और धरम का पग पग लगता डेरा-
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा-
यह धरती वो जहाँ ऋषि मुनि जपते हरी नाम की माला...
Posted on: Nov 08, 2021. Tags: GOPINATH HINDI SONG MANDAVI
स्वास्थ्य स्वर : दर्द के लिए तेल बनाने का विधि-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दर्द के लिए तेल बनाने का विधि बता रहें है, लहसुन 1 पाँव, सरसोँ का तेल 1 लीटर, मेथी 1 पाँव आकड़ा फूर्ण का पत्ते 100 ग्राम, धतूरा का पत्ता 100 ग्राम, केव कंद 100 ग्राम, इस सबको कूट कर के और 2 लीटर तेल में उबाले जब सब जल जाये तो उसे छान कर रख ले और दर्द वाले स्थान दिन में 3 बार लगाकर मालिस करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

