दृष्टिबाधित छात्र है (कक्षा 8 वीं) पुस्तक की मांग कर रहे है, पढाई के लिए...

कर्बला मार्ग कजल बाड़ा गाँधी नगर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मुस्तफा रज़ा 100% (दृष्टिबाधित) वे बता रहें है, दृष्टिबाधित हूँ मैं आगे की पढाई करना चाहता हूँ इसलिए मुझें दृष्टिबाधित (कक्षा 8 वीं) की पुस्तक चाहियें, इसलिए सीजीनेट सुननें साथियों से अनुरोध कर रहें है कि कक्षा 8वीं पुस्तक दिलाने में मदद करें : संपर्क@7024357698 (174230) RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण में अपनी अपने विचार बता रहें है...

ग्राम पंचायत-खोंडा खुदरा, विकासखंड-घुंघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से दीपक कुमार बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहे हैं, अपनी मत के अनुसार हमें शांति चाहिए पिछलें 40 साल से पीड़ित परिवार एंव पीड़ित क्षेत्रों में हो रहीं हैं हिंसा में सभी पक्षों को एक मंच में आ कर इस हिंसा का समाधान निकालना चाहिए |आगे किसी प्रकार की कोई हिंसा नही चाहिए आवश्यकता है की हम अपनी समर्थन करेंगे कोई भी क्षेत्र में माओवाद के नाम पर आम नागरिकों परेशान करें. दीपक कुमार@8815187909 (174269) RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें है...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट जनमत सर्वेक्षण पर अपनी राय बता रहें है आज से ठीक 40 साल पहले 1980 के साल में बारिश लगभग इसी समय नक्सली आन्दोलन के नेता दंडकारण्य के जंगलों में पहली बार आए थे | दंडकारण्य का जंगल जैसे आप जानते हैं आँध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा और मध्यप्रदेश यानी इन छ: राज्यों में फैला हुआ हैं |सरकारी आकड़ो के अनुसार पिछलें बीस सालों में माओवादियों और पुलिस के बीच चल रहीं है इस हिंसा में 12000 से अधिक लोग मारे गयें इसमें 2700 पुलिसकर्मी थे और शेष 9300 आम नागरिक| गैर सरकारी अनुमान के अनुसार मृतकों की संख्या इससे काफी अधिक हैं क्योकिं जंगल अंदर के इलाकों में हो रहीं हत्याओं की अक्सर रिपोर्टिंग नहीं होती| उपर्युक्त विषयानुसार बताएं जा रहें हैं यह एक राजनीतिक समस्या हैं मेरा यही रॉय है इस समस्या को समाधान करनें के लिए पुलिसकर्मी और माओवाद को आपस में बैठकर चर्चा करके इस समस्या को समाधान करना चाहिए : कन्हैयालाल केवट@9302262524 RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

Impact : नगर पालिका वालो ने मजदूर आईडी मे गलत कोड डाल दिया, जो सन्देश रिकॉर्ड के बाद ठीक कर दिए गया...

अशोक विश्वकर्मा रोबोट चौराहा, रामकृष्ण बाग़ कालोनी, इंदौर में रहते है वे बता रहे है कि उनकी मजदूर आईडी मे नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया था उसके लिए वे 15 दिनों से चक्कर काटे थे रोज आजकल-आजकल बोलकर उनको गुमराह कर रहे थे उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका में पड़ी थी उसे बनाकर कम्पलीट नहीं कर रहे थे| राशन भी नहीं था खाने की समस्या हो रही थी इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कियें जिसके पश्चात् सीजीनेट के साथियों की सहयोग से 3-4 दिन के अन्दर में ही उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया था उसे ठीक कराने में मदद कियें इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है : अशोक विश्वकर्मा@7648044020 RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनाईं...भक्ति गीत-

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखंड) से अनिता देवी एक गीत सुना रहीं है :
कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनाईं-
पत्थर तुड़ी के द्वार हो ये भोला-
आखियाँ गिरा तारे झर-झर भोरा हो-
दुखवा से भरण घाटे शरीर ये भोला...

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »