Impact : राशन कार्ड बनने पर आभार-
ग्राम-कोलूपारा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजेश कुमार मडकामी बता रहे हैं उन्होंने 6 माह पहले राशन कार्ड की समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, लक्ष्मी बाई के नाम से राशन कार्ड नहीं बना था, अब उनका राशन कार्ड बन चुका है| कार्ड बने 2 सप्ताह हो चुके हैं, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Apr 13, 2021. Tags: BASTAR CG IMPACT STORY RAJESH MADKAMI
मै का करव तोर बिन चैन...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-डभरा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से पिंकी जयसवाल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
मै का करव तोर बिन चैन-
नई आबय राजा मै का कराओं-
मै का करव तोर बिन चैन-
नई आबय सजना मै का करव-
मोर मन ला कुछु भावय नहीं-
तोर बिन कुछु सुहाबय नहीं-
मै का करव तोर बिन चैन...(AR)
Posted on: Apr 13, 2021. Tags: CG CHAMPA JANJGIR PINKI JAYASWAL SONG
Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...
ग्राम पंचायत-रेलागुंज, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से शंकर लाल नेताम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पंचायत के माध्यम से नया हैंडपंप का निर्माण करवाया गया था लेकिन उसमे लगने वाले सामान पंचायत के द्वारा नही लगाया जा रहा था, कई बार उन्हें कहने के बाद नही लगवा रहे थे तब ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब हैंडपंप का नया सामान लग गया है, सभी ग्रामीण को भरपूर मात्रा में पीने का पानी मिल रहा है, जिससे वे खुश हैं और सीजीनेट के साथी और जिले के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8305136883.
Posted on: Apr 13, 2021. Tags: CG IMPACT KONDAGAON SHANKAR NETAM
वह शक्ति हमें दो दयानिधे...प्रार्थना-
नया रायपुर, छत्तीसगढ़ से अनमोल कुमार चंद्राकर प्रार्थना सुना रहे हैं:
वह शक्ति हमें दो दयानिधे,
कर्तव्य मार्ग पर डट जावें।
पर सेवा पर उपकार में हम,
जग जीवन सफल बना जावें...
Posted on: Apr 12, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG NAYA RAIPUR SONG
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...
ग्राम-तमनार, ब्लाक-तमनार, जिला रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र के किसानो को धान की भुगतान उचित दाम में नही मिल रहा था, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारीयों को आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ, तब वे दिन पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और अब उन्हें उचित धान की बिक्री का उचित दाम मिल गया है, सभी किसान खुश होकर मददगर साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9993891275.
