स्वास्थ्य स्वर : एड़ी दर्द का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल एड़ी में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सफ़ेद पत्थर ले, 300 ग्राम का हो| पत्थर को गर्म कर लें, गर्म होने के बाद एक तीन इंच का गड्डा खोद लें और उस पत्थर को उसी में डाल दें, उसके बाद छाछ डालें थोड़ा थोड़ा| ऐसा करने से भाफ निकलेगा उसी से एड़ी की सेकाई करनी है| इससे लाभ हो सकता है| मेथी की पत्ती को उबाल ले और फिटकरी मिलाकर पेस्ट की तरह लगाये और ऊपर से पट्टी बांध दें| लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 11, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
बाँट के अमृत विष का प्याला पीने वाला कोई नहीं...भजन-
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व महाशिव रात्रि के अवसर पर गीत सुना रहे हैं:
जोगी गाये गली गली जय शिव भोला पार्वती-
तीन लोक में शिव जैसा जग रखवाला कोई नहीं-
बाँट के अमृत विष का प्याला पीने वाला कोई नहीं-
अपने भक्तो की विनती सुनते हैं यू तो देव सभी-
पर महादेव सा जल्दी संकट हरने वाला कोई नहीं-
इतने नाम है इस बाबा के ऐसा निराला कोई नहीं... (AR)
Posted on: Mar 11, 2021. Tags: BHAJAN CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV
जीवा मोरा सईयां तोरे उपरे...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से सशीकला तिग्गा एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
अरे बांस पतई में जीवा मोरा तो लटकाया है-
जीवा मोरा सईयां तोरे उपरे-
कटहल पतई में जीवा मोरा तो लटकाया है-
जीवा मोरा सईयां तोरे उपरे-
खजूर पतई में जीवा मोरा तो लटकाया है-
जीवा मोरा सईयां तोरे उपरे हाये रे हाये...(AR)
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: CG JASPUR SASHIKLA TIGGA SONG
आराधना मे है छुटकारा, आराधना मे है चंगाई...प्रार्थना गीत-
जिला-कोरिया (छ्त्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक प्रार्थना सुना रहे हैं:
आराधना मे है छुटकारा, आराधना मे है चंगाई-
शरीर प्राण आत्मा मे, शांति आनंद देता है-
जान से प्यारा प्रभु प्रार्थना करे आराधना करे-
वो अच्छा है, कितना भला है छुटकारा पाए हमेशा-
मांगोगे तो मिलेगा ढूंडोगे तो तुम पाओगे-
खटखटाओ खुलेंगी, स्वर्ग की आशीशें-
पाओ तुम उन्हे अभीप्रार्थना करो निरंतर...(185916)
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: CG HINDI SONG KORIYA POONAM DEVANGAN
तुम को देखा तो ये ख्याल आया...गीत-
ग्राम-दोतमा, ब्लॉक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव गीत सुना रहे है:
तुम को देखा तो ये ख्याल आया-
जिन्दगी धुप तुम घना छाया-
आज से दिल एक कमल न के-
आज के दिल को हमने समझाया-
जिन्दगी धुप तुम घना छाया-
तुम को देखा तो ये ख्याल आया...
