Impact: We got our due wages after recording message on CGnet Swara...
ग्राम पंचायत-बोंगा, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
सीताराम छिन्दराम बता रहे है कि उन्होंने एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था सीजीनेट में वह यह कि गाँव के ३५ लोगो ने ५ दिन तक बागतरी से पण्डोराय सड़क समतलीकरण का कार्य किया था जिसका मजदूरी का भुगतान नही हुआ था, वे कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके थे पर कोई मदद नहीं कर रहा था फिर अंत में उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले से अनुरोध किया कि वे अधिकारियों को फोन कर के दबाव डालें। वे ग्रामीण मजदूरों की और से सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों की पूरी टीम का आभार प्रकट कर रहे है बहुत बहुत धन्यवाद दे रहे है | सीताराम@8720094306
Posted on: May 18, 2017. Tags: SEETARAM CHHINDRAM SONG VICTIMS REGISTER
झूमर-झूमर गीत गाबो मोर संगी रे...सीजीनेट गीत -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया
सीजीनेट पर एक गीत सुना रहे हैं :
झूमर-झूमर गीत गाबो मोर संगी रे-
सीजी नेट में रिकॉर्ड कराबो-
रोजगार विधवा पेंश्वन समस्या ला-
खोज-खोज रिकाड करबो-
झूमर-झूमर गीत गाबो मोर संगी रे...
Posted on: May 17, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
जगत-जगत जगत गा, बावन गढ़ गढ़ी निहारु रे जगत...गोंडवाना गीत
ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (छत्तीसगढ़) नरेश सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
जगत-जगत जगत गा, बावन गढ़ गढ़ी निहारु रे जगत-
टंगिया वाले टंगिया ला धर के, खांदा में ओहदे पजावा-
तनही वाले खनगिल धर के, तीर ला उदय लगावा-
ग़ाव न ग़ाव घर दुरा दुरा, माँ जय बड़ा देव पावा-
छोटे बड़े लड़के सयान-
जय-जय शिवा बुलावा ते जय जय शिवा बुलावा ते...
Posted on: May 17, 2017. Tags: NARESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प कई दिनों से बिगड़ा है, किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है...
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से गणेश सिंह आयाम बता रहे है कि उनके गाँव के उनके मोहल्ले वार्ड क्रमांक 7 में पीने की पानी की बहुत समस्या है क्योंकि इनके मोहल्ले का हैण्डपम्प काफी दिनों से बिगड़ा हुआ है इस कारण मोहल्ले के लोगो को इस भीषण गर्मी के दिनों में एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीना पड़ता है | इस समस्या को लेकर हम लोगो ने ग्राम सभा में भी शिकायत किये थे, अधिकारियों को बोल बोल कर थक गए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया आप अधिकारी को फोन कर दबाव बनाएं P.H.E.D@9993400770. गणेश सिंह@7898022088.
Posted on: May 17, 2017. Tags: GANESH SINGH AYAAM SONG VICTIMS REGISTER
लग लईरा ने फईरा ने, सतरंगी गोंडवाना के...गोंडवाना गीत -
ग्राम-मोह्गंवा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से इन्द्रावती सिंह धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
लग लईरा ने फैरानी ने, सतरंगी गोंडवाना के-
सप्त ध्वजा के तीनो रंगी, लाल, सफ़ेद, हरा, तिरंगे-
कैसे धुमन लगे जिया घबराने, तिरंगा भारत की-
लग लईरा ने फईरा ने, सतरंगी गोंडवाना के-
इन्द्रधनुष से सात रंगी, है गोंडवाना के सप्त रंगी...

