वनांचल स्वर : दश्मुर जड़ी से शक्ति वर्धक दवा -
ग्राम-निगिनाला, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से श्रवण कुमार गोटा दश्मुर के बारे में बता रहे है कि दश्मुर कई प्रकार के दवाई बनाने के काम आता है और इसको शक्ति वर्धक कहा जाता है जैसे माताओं में प्रसव के दौरान जो शारीरिक कमजोरी होती है उस दौरान इसका रस निकालकर बहुत से औषधि मिलाकर पिलाया जाये तो उससे शारीरिक शक्ति बढ़ जाती है और जो कमजोरी है वो पूरा हो जाता है | इससे कई दवाई बनता है जैसे दशमूलारिष्ट भी बनता है और शरीर को मोटापा लाने का भी काम करता है| अगर इसका पूरा डोज लेना है तो एक माह तक सेवन करना पड़ता है उससे आराम भी मिलता है | ये जंगलो में पाया जाता है काला मिटटी में रहता है | इसका जड़ लगभग फुट के अंतराल में चारो तरफ घेरा डालकर रहता है | संपर्क@8224845803.
Posted on: Dec 12, 2017. Tags: SHRAVAN KUMAR GOTA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : शरीर में कमजोरी का पाताल कुमडा फल से उपचार -
बिसाऊराम सोडी ग्राम-सिधवान नयापारा, तहसील-केशकाल, जिला-कोंडागाँव के रहने वाले है वे बता रहे हैं कि पाताल कुमडा शरीर में सुस्तपन, कमजोरी, खून कमी, पेशाब में जलन, कोता में जलन, सफ़ेद पानी इन सब के लिए बहुत अच्छा दवाई है| इसको काटकर पीस बनाकर सुखाते है आधा छाँव आधा धूप में सुखा के बढ़िया उसका पाउडर बनाके सुबह शाम गरम कुनकुना पानी में ले सकते है या दूध के साथ ले सकते है उससे बढ़िया आराम मिलता है और इसको जनवरी से फ़रवरी के बीच में खोदना चाहिए। मई जून में खोदने से इसकी शक्ति कम हो जाती है. ये जंगल में ज्यादा मिलता है और गाँव में बहुत कम मिलता है और ये पुरे छत्तीसगढ़ में मिलता है लेकिन बस्तर इलाका में ज्यादा मिलता है. बस्तीराम@8989851979.
Posted on: Dec 12, 2017. Tags: BISAURAM SODI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : नीम की पत्ती से बुखार का इलाज -
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-कराठी, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात ग्रामवासी सोमनाथ दुग्गा के सांथ हुई है वे उन्हें नीम की पत्ती से बुखार का इलाज बता रहे हैं वे बता रहे हैं नीम की पत्ती बहुत उपयोगी वस्तु है उसको पानी के साथ उबालकर खाली पेट में सुबह शाम लेने से बुखार में आराम मिल सकता है उनका सुझाव है कि बच्चे आधा गिलास और बड़े एक गिलास तीन दिन तक लगातार ले, सामान्य बुखार और मलेरियेया में भी इसका उपयोग कर सकते हैं इस तरह हमारे अधिकतर रोगों का इलाज़ हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से मिल सकता है.अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में संपर्क कर सकते हैं: सोमनाथ दुग्गा@9407975847.
Posted on: Dec 12, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: किसान लाख छोटे व्यापारियों को बेचते हैं फिर हम उसे बड़े व्यापारियों को बेचते हैं...
दुर्गुकोंदल बाजार, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट व्यापारी चेतराम जैन से चर्चा कर रहे है वे ग्राम-जातावडा, भानुप्रतापपुर के रहने वाले हैं, वे किसानी करते हैं और साथ में गल्ला का व्यापार भी करते हैं जिसमे वे लाख खरीदते हैं. लाख का उपज कुसुम, बेर, पीपल, पलसा के पेड़ो में होता है साल में दो बार इसकी कटाई होती है पहली कटाई जनवरी, फरवरी में होती है फरवरी में लाख के कीड़े निकलकर पेड़ की डालियों में चढ़ जाते हैं जिसे जून, जुलाई में काटी जाती है लाख को किसान लाते हैं और हम जैसे छोटे व्यापारियों के पास बेच देते हैं जिसे वे बड़े व्यापारियों को बेचते हैं यदि किसान स्व-सहायता समूह बनाएं तो बड़े व्यापारी उनके पास आ सकते हैं और उन्हें अधिक दाम मिल सकता है
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: लाख इस बार कम हुआ है फिर भी उचित दाम नहीं मिल रहा, सिर्फ 100 रू में बिका...
ग्राम और ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी बाजार में वहां के स्थानीय निवासी ठाकुरराम कुलियारा, छन्नूलाल साहू, सुरेश पद्दा, झंनुराम आचला, रामचरन सिन्हा, अशोक कुमार कोमरे, उदयराम कोर्राम से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे हैं कि वे बाजार करने आये थे और सांथ में बेचने के लिए लाख लाए थे इससे चूड़ी बनती है लेकर आये थे जो 100 रुपये किलो बिका लेकिन इस आमदनी से इनका जीवकोपार्जन नही हो पाता, इस बार लाख की उपज भी कम हुई है फिर भी उचित दाम नहीं मिल रहा है इसलिए वे अब अपने उपज के बारे में सीजीनेट में अपना संदेश रिकार्ड करेंगे जिससे उनको उचित दाम मिले सके | उदयराम कोर्राम ग्राम-दोड़दे@9479075036.





