मैना को बेटी पार्वती हो मैना को पार्वती...गीत-

ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
मैना को बेटी पार्वती हो मैना को पार्वती-
शिवशंकर मागे वरदानी मैना को बेटी पार्वती-
ब्राम्हा जग मागे वरदानी मैना को बेटी पार्वती-
नारद जग मागे वरदानी मैना को बेटी पार्वती-
रामजी जग मागे वरदानी मैना को बेटी पार्वती-
मैना को बेटी पार्वती हो मैना को पार्वती...

Posted on: Sep 26, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात रोग ठीक करने का घरेलु उपचार...

प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गाँधी गठिया वात रोग को ठीक करने का तेल बनाने का घरेलु विधि एंव प्रयोग बता रहे हैं. केवो कंद 250 ग्राम, लहसुन 250ग्राम, मेथी 250 ग्राम, बजुर गांठ 250 ग्राम इन सब को कूट पीस कर दरदरा चूर्ण बना ले और 2 लीटर सरसों के तेल में मिलाकर पका लें और ठंडा होने पर 20 ग्राम पीपरमेंट मिला लें और मालिस करें इससे आराम मिल सकता है इस विषय पर अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Sep 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

भजन : दर्शन करे बर हा, गढ़िहा मा जाबों दर्शन करे बर हा...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहा है:
दर्शन करे बर हा, गढ़िहा मा जाबों दर्शन करे बर हा-
वह बिराजे पंचों पांडवा सुन्दर मूर्ति बनाये-
वह बिराजे शेरवा के दाई, लाली ध्वजा फहराए-
महिमा गाए बर हो, गढ़िहा मा जाबों महिमा गाए बर हा-
वह बिराजे सिध्द-मून बाबा, अग्नि दुनी जलाये-
वह बिराजे ठाकुर बाबा, सदा झंडा फहराए-
सुता चढ़ाये बर हो, गढ़िहा मा जाबों दर्शन करे बर हा...

Posted on: Sep 25, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

भरी भरी अंजोरी में फुलवा सजाईब ये...गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता यादव एक गीत सुना रही हैं :
भरी भरी अंजोरी में फुलवा सजाईब ये-
झंडा तिरंगा के आरती उतारब ये-
पहले तो फहरावे झंडा दिल के मैदान में-
अब फहरे झंडा निरभा स्कूल में-
झंडा फहरावे चललन शिक्षक अध्यापक है...

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SUNITA YADAV VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्मरण शक्ति ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, शंखपुष्पी 100 ग्राम, ब्राम्ही 100 ग्राम, जटामासी 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, बादाम की गिरी 100 ग्राम सबको कूट कर चूर्ण बना लें, एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »