लॉकडाउन के कारण शिकायत के लिये कहीं जा नहीं पा रहे हैं, इसलिये सीजीनेट पर अपील कर रहे हैं...

ग्राम-उचेहरा, ब्लाक-मउगंज, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गोरेलाल साकेत बता रहे हैं कि उनके पिता अवधेश साकेत हरियाणा राज्य के सिरसा जिले के रायपुर गाँव में 4 माह काम किये हैं, लेकिन उनका मजदूरी का पैसा नहीं मिला है उनके साथ 10 लोग और काम किये हैं, जिसमे किसी का पैसा नहीं मिला है, जिसमे 9 लोगो का 3 लाख से अधिक पैसा बकाया है, उनका कहना है लॉकडाउन के कारण जा नहीं पा रहे हैं और कहीं शिकायत नहीं कर पा रहे हैं, फर्म मालिक पैसे देने से इंकार कर रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : फॉर्म मालिक / बृजेन्द्र@7419909176. 74199 09176 संपर्क नंबर@9306140913. (165495)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: GORELAL SAKET MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

राशन मिला था जो ख़त्म हो चुका है, राशन की समस्या होती है...

ग्राम-बेनीबारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं उन्हें राशन की समस्या हो रही हैं, तीन माह के लिये राशन मिला था जो ख़त्म हो गया है, परिवार में 8 सदस्य हैं,
लॉकडाउन के कारण कही काम नहीं सकते हैं, जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8815711686. (165496)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM MP PDS SANT KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं हमारे खाने की व्यवस्था नहीं हो रही है, कृपया मदद करें...

सेंट्रल रेलवे स्टेसन, चेन्नई, तमिलनाडु से शुशील कुमार बता रहे हैं वे डिंडौरी जिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं, वे तीन लोग हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, काम करने के लिये वहां गये थे, उनका कहना है कि उन्हें भोजन की समस्या हो रही है, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर बात किया है लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7582857060. (165485)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SHUSHIL KUMAR SONG TAMIL NADU VICTIMS REGISTER

खाने की समस्या है, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा है... (गोंडी में)

ग्राम-मल्लारामं, तहसील-पालवनच, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से माडवी सुरेश बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे आदिवासी स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9390812168. सरपंच नंबर@9346918420. (165480)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM CORONA TELANGANA PROBLEM

राशन कार्ड नहीं होने से लॉकडाउन में समस्या हो रही है, राशन दिलाने और राशन कार्ड बनवाने में मदद करे

ग्राम-कालामांजा, पोस्ट-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) अजय सिंह बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण आज उन्हें दिक्कत हो रही हैं, राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है पहले राशन कार्ड बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि राशनकार्ड बनवाने और अभी लॉकडाउन के कारण हो रही राशन की समस्या का निराकरण कराने के लिये अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें: संपर्क नंबर@8103628334. सचिव@7987487613.

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: AJAY SINGH CG CORONA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »