माया ला बांटे बर जरुरु अबे ओ मोर शिवा गुरु...भजन गीत
दिलीप कुमार ग्राम पंचायत-अलका, पोस्ट-चलगली, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से एक भजन गीत सुना रहे है :
दया देहे बर जरूर अबे-
माया ला बांटे बर जरुरु अबे ओ मोर शिवा गुरु-
माया ला बर जरूर अबे मईया भवानी हो-
दया देहे बर जरूर अबे ओ, मोर नीलम दीदी-
तोरे चर्चा माँ जुड़े हे लड़िका सायन-
दया देहे बर जरूर अबे...
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: BALRAMPUR CG DILEEP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
दीदी का जब ब्याह रचाया मेरे माता और पिता ने...बाल कविता
ग्राम-मोहली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से निलेंदर कुमार के साथ में रोशनी है जो एक बाल कविता सुना रही है:
दीदी का जब ब्याह रचाया मेरे माता और पिता ने-
मेहमानो को तब बिठाया मेरे माता और पिता ने-
दिल्ली से फिर दादा-दादी, नाना-नानी आए-
साड़ी बिंदी चूड़ी कंगन कई भेट वो लाए-
मामा-मामी, मौसा-मौसी, काका-काकी आए-
सांथ में अपने प्यारे-प्यारे बच्चो को भी लाए...
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: BALRAMPUR CG NILENDRA KUMAR POEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा के हैण्डपम्प से पीला पानी निकल रहा, एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-मुरकोल, तहसील+ब्लाक-वाड्रफनगर जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से प्रबोध बता रहे है कि उनके खुसरो पारा में हैण्डपम्प खराब हो गया है, पीला पानी निकलता है जो पीने लायक नही है. 1 किलोमीटर दूर जाते है पानी लेने के लिए. 8-9 घर का बस्ती है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: P.H.E.@9826603461, सचिव@7746028688, S.D.M.@7746873930, संपर्क मोतीलाल पोर्ते@9617147242.
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: BALRAMPUR CHHATTISGARH PRABODH SONG VICTIMS REGISTER WATER
हमारे पारा का दोनों हैण्डपम्प डेढ़ महीने से ख़राब है, हमलोग नदी नाले का गंदा पानी पीते है...
नावापारा, ग्राम-आमाडांड, ब्लाक-खरगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सिंह, लालबहादुर सिंह बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में 2 हैण्डपम्प है और दोनों ही हैण्डपम्प ख़राब है एक हैण्डपम्प डेढ़ माह से तो दूसरा हैण्डपम्प एक माह से खराब है| वे लोग नदी, नाले और ढोडी का पानी पीते है.उसके लिए उन्होंने सचिव,सरपंच, ग्राम पंचायत और पी.एच. ई. के पास शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: सरपंच@7697682443, सचिव@9926125395, PHE@9977210431.लालबहादुर@8224888232.
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: HANDPUMP LALBAHADUR SINGH SONG VICTIMS REGISTER
जय सेवा जय फड़ापेन ना, राज करेगा गोंडवाना...गोंडवाना गीत
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहें हैं:
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
एक तीर हैं एक कमान आदिवासी एक हैं समान-
मिल जुल के हवे पचासी यस टी एसी ओ बी सी-
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
जय सेवा आदिवासी गा जय सेवा मूल निवासी गा-
आदिवासी सीएम बनेगा मूलनिवासी पीएम बनेगा...

