चूहे द्वारा लोहे खाने की कहानी -

ग्राम-गोविन्दपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अरविन्द कुमार यादव एक कहानी सुना रहे है-चूहे कैसे खा गए लोहा : एक कारीगर को कुछ दिनों के लिए बाहर जाना था तो उसने अपने लोहे के औज़ारो को एक व्यापारी के यहाँ रखा और लौटने पर जब माँगा तो व्यापारी ने बोला तुम्हारा सामान चूहे खा गए तो कारीगर चुप रहा. फिर एक दिन वह व्यापारी के पुत्र को लेकर नदी में नहाने गया लौटने पर बोला लड़के को चील ले गया | राजा के पास मामला पहुंचा राजा बोला चील कैसे लड़के को ले जा सकती है तो कारीगर बोला महाराज जैसे चूहे लोहा खा सकते है, व्यापारी को औज़ार लौटने पड़े कारीगर ने भी उसके पुत्र को लौटाया | अरविन्द कुमार यादव@9617563590

Posted on: May 30, 2017. Tags: ARVIND KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हम दो परिवार राशन कार्ड बनवाने के लिए दो साल से चक्कर लगा रहे हैं कोई मदद नहीं कर रहा है...

ग्राम-मानखाप, पोस्ट-उषानारायणपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से दिनेश कुमार चौधरी
बता रहे रहे है कि गाँव में सभी लोगो के राशनकार्ड बन गए है केवल दो लोगो के नही बने है इसको लेकर दिनेश कुमार व उमेश कुमार चौधरी कई बार मुखिया के पास गए लेकिन नही बना रहे है. वार्ड कमिश्नर को भी बोला है लेकिन उनका कहना है अब सर्वे हो चुका है अब नही होगा, मुखिया के पास गए तो वह कहता है ये कागज़ लाओ, बार-बार कागज़ देने पर भी नही बन रहा है सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि गरीबो का राशनकार्ड बन सके | मुखिया डबल सिंह@9973671477, रविन्द्र यादव वार्ड कमिश्नर@7079371209. दिनेश कुमार@7873576087.

Posted on: May 30, 2017. Tags: DINESH KUMAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

मन में तोरा बड़ा देव, जप ले जय सेवा रे...गोंडवाना सेवा गीत -

ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नरेश सिंह एक गोंडवाना सेवा गीत सुना रहे है :
मन में तोरा बड़ा देव, जप ले जय सेवा रे-
जब जब देख ले से, सेवा में मेवा है-
जय सेवा मन्त्र ले तन मन जागे-
दुख दर्द में टोना जादू छोड़ भागे-
निति नियम रे निति मेवा रे, मन तोर बड़ा देव है-
जप ले जय सेवा रे, तन में तोरा बड़ा देव है-
जप ले जप ले, सेवा में मेवा रे-
मेहनत करके मीठा फल खावे,
भगवन के चक्कर में भूखा मर जावे रे...

Posted on: May 29, 2017. Tags: NARESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के सुना सब नारी, संगठन के करा तैयारी...जागरूकता गीत-

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रिंकी कुमारी एक जागरुकता गीत सुना रही हैं :
गाँव के सुना सब नारी, संगठन के करा तैयारी – बिना रे संगठनमा के बने नहीं काममा-
कर ला लड़ैया अपन जारी,सुना हे बहिना करा तैयारी-
एक-एक ईटा मिलके बने ले मकानमा-
कर ला संगठन अपन जारी...

Posted on: May 26, 2017. Tags: RINKY KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

सगा सोयरा सुमिरन करे फाड़ा पेड़ दरिदियान...गोंडवाना भक्ति गीत -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सगा सोयरा सुमिरन करे फाड़ा पेन दरिदियान-
कारज सकल पूरण होय मिले शक्ति समान-
परम शक्ति ध्यान धरी-
सिद्ध शक्ति सेवा तेहि के कारज सकल प्रभु-
सिद्ध करे फड़ा पेन...

Posted on: May 26, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »