पुणे में फंस गया हूँ घर में 5 लोग हैं...कृपया मदद कीजिए
मेरा नाम नागेश भगवान भोंसले है मैं जामखेड तालुका अहमदनगर जिला महाराष्ट्र का रहने वाला हू लॉक डाउन के कारण प्रियांका नगरी ,साड़ी गोडाउन के पीचे ,वागोली ,पुणे में फंस गया हूँ घर में 5 लोग हैं खाने के लिए दिक्कत हो रही है राशन ख़त्म हो गया अब मैं क्या करू परेशान हो रहा है कृपया मेरी मदद कीजिए मेरा मोबाइल नंबर है@7517994497. (167986)
Posted on: May 27, 2020. Tags: MH PUNE CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
रीवा से पुणे मज़दूरी करने आया हूँ मुझे राशन सामग्री नहीं मिल पा रहा है...दिलाने में मदद करें
मेरा नाम भूपेंद्र यादव है मैं रीवा जिला मध्यप्रदेश से रहने वाला हूँ पुणे में मजदूरी करने आया था लॉकडाउन के कारण खंडवे नगर ,वगोली ,पुणे (महाराष्ट्र) में फंस गया हूँ मुझे राशन सामग्री नहीं मिल पा रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मुझे राशन सामग्री दिलाने में मदद करें | मेरा मोबाइल नंबर है @9730543990. (167957)
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHUPENDR CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER YADAV
नोएडा में फंसे हुए हैं खाने को व्यवस्था नहीं, भोजन या फिर झारखंड घर भेजने में कृपया मदद करें
फेस 2 ,नयागाव, नोएडा से शिबू प्रसाद बता रहे हैं कि वे पलामू जिला झारखंड के रहने वाले हैं लॉकडाउन के कारण नोएडा में फंसे हुए हैं खाने को व्यवस्था नहीं है और खाने या घर जाने को व्यवस्था करने के लिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं संपर्क नंबर 9971473055 है। (166710)
Posted on: May 27, 2020. Tags: PRASAD CORONA SHIVA SONG UP VICTIMS REGISTER PROBLEM NOIDA
रीवा में कोरेनटाइम में रखे मजदूरों को खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है कृपया मदद करें...
डभौरा जिला रीवा से जगदीश यादव बता रहे है पलायन किए मजदूर अभी बड़ी संख्या में अपने गृह ग्राम पहुंचे है जिन्हे कोरेनटाइन के लिए स्कूलों में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रखा गया है लेकिन उन मजदूरों के लिए खाना पानी की सम्बधित अधिकारियों द्वारा कोई बढ़िया व्य्वस्था नहीं की गयी है | सभी पंचायतों में पचास से अधिक की संख्या में मजदूर रुके हुए हैं |उनको खाने की बहुत दिक्कत हो रही है वे बता रहे हैं की सरकार द्वारा त्तेरह पंचायतों हेतु दो महीना से आयी राशन को डभौरा में सेलसमैन के द्वारा रख ली गयी है गरीबो के मांगे जाने पर नहीं दिया जाता है इसलिए गरीबो के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं खाद्य अधिकारी सम्पर्क @7224893193 जनपद सीईओ@9407803480 | जानकारी हेतु संपर्क@7697448583
Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA
हर पंचायत के लिए दो क्विंटल आपातकालीन राशन आया था पर किसी भी पंचायत में नहीं पहुंचा...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं, डभौरा सोसाइटी में 24 क्विंटल आपातकालीन राशन आया था हर पंचायत के लिए 2 क्विंटल भूखे लोगों को देने के लिए, पर किसी ग्राम पंचायत में राशन नहीं गया है, जिसमे 13 पंचायत शामिल है, लोगो को दिक्कत हो रही है, जो लोग कोरंटाईन में हैं, उन्हें खाने की समस्या है, अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता चला राशन डभौरा में जहां रखा था वहां भी ख़त्म हो चुका है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस विषय पर जाँच कर उचित कारवाही कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7697448583. SDM@9754859545. खाद्य अधिकारी@7224893193. (168409)
