ना जी भरके देखा ना कुछ बात की...गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष सिंह भदोरिया एक गीत सुना रहे हैं-
ना जी भरके देखा ना कुछ बात की-
बड़ी आरजू थी मुलाक़ात की-
उज्जालो की परियों नहाने लगी-
कहा जिस्म सवारा कहा राज की-
ना जी भरके देखा ना कुछ बात की-
बड़ी आरजू थी मुलाक़ात की...RK

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

पारा में पानी की समस्या है, आयरन युक्त पानी निकलता है...

डफनी पारा, पंचायत-छिंदावाड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पुटेकाम नाग बता रहे हैं, पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, वे 1 किलोमीटर दूर खेत से पानी लाते हैं, पारा में 25 घर हैं जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7000790245. सचिव@8319460709, सरपंच@7724954145. (175969) (AR)

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

अरपा के पैरी धरा महानदी है अपार...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) सन्नू कुमार नेटी छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं-
अरपा के पैरी धरा महानदी है अपार-
इंद्रावती नदी हा पाँव ला पखारे तोरे मैया-
जय हो छत्तीसगढ़ मैया, जय हो छत्तीसगढ़ मैया
महू पाँव पारत हउ मैया, महू पाँव पारत हउ मैया-
अरपा के पैरी धरा महानदी है अपार-
इंद्रावती नदी हा पाँव ला पखारे तोरे मैया-
जय हो छत्तीसगढ़ मैया, जय हो छत्तीसगढ़ मैया...RK

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...

ओमप्रकाश बघेल उदयपुर जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) से बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहें है, नक्सलवाद एक गम्भीर समस्या हैं इसके समाधान के लिए आदिवासी और सरकार को आपस में बैठकर शांति वार्ता करके शांतिपूर्ण फैसला लेना चाहिए क्योंकि अधिकतर इस युद्ध में आदिवासी ही मारे जाते हैं, इसलिए इस हिंसा को शांतिपूर्ण तरीकें से सुलझाया जाए अपने देश हित के लिए: संपर्क@7697610567 RK

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

समूह से महिलायें पैसा लेकर रोजगार करती हैं और बचत करना सीखते हैं...

ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से किरन नाग बता रही हैं कि वे अमर जोती जय माँ बमलेश्वरी समूह की सचिव हैं, वर्ष 2017 से बिहान योजना में जुड़कर काम कर रही हैं, समूह में माहिलाओ को बचत करने और व्यवसाय करने के लिये प्रेरित किया जाता है, काम शुरू करने के लिये जिन्हें पैसे की आवश्यकता होती है वे किसी सेठ, साहूकार से पैसा लेने के स्थान पर समूह से मदद लेते हैं, समूह बैंक से लोन लेती है और उसी से काम करती है| (AR)

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »