मैं बंदत हौंव दिन रात वो, मोर धरती मईया...छत्तीसगढ़ी गीत-

जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद छत्तीसगढ़ी में एक गीत सुना रहे है:
मैं बंदत हौंव दिन रात वो, मोर धरती मईया-
जय होवय तोर मोर छईयां भुईयां जय होवय तोर-
सूत उठ के बड़े बिहनिया, तोरे पईया लागव-
सूत उठ के बड़े बिहनिया, तोरे पईया लागव-
सुरुज जोत मा करव आरती, गँगा पांव पखारव-
फेर काया फूल चढ़ावव, वो मोर धरती मईया-
हाय रे मोर छईयां भुईयां, जय होवय तोर-
मैं बंदत हौंव दिन रात वो, मोर धरती मईया-
जय होवय तोर मोर छईयां भुईयां जय होवय तोर...

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

कसम है देश के नौजवानों...देश भक्ति कविता-

शांतनु पांडे ग्राम-वेंकटनगर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से एक देशभक्ति कविता सुना रहे है :
कसम है देश के नौजवानों-
भारत की यह शान जाने न पाए-
न हम चाहते है खंजर उठाये-
न हम चाहते है खून की नदिया बहाय-
दिया है आजादी जो बापू ने हमको-
उसे कोई दुश्मन मिटाने न पाए...

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

Impact : ट्रांसफार्मर ख़राब था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद ट्रांसफार्मर ठीक कर दिया गया है...

ग्राम पंचायत-रघुनाथपुर, विकासखण्ड-प्रेमनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक त्रिपाठी बता रहे हैं कि रधुनाथपुर चौक और नमना के बीच महादेव के पास एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगा था जिसमे आकासीय बिजली गिरने से ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब हो गया था इसलिये वे सीजीनेट में दो महिना पहले ट्रांसफ़ॉर्मर को सुधरवाने के लिए अपील किये थे जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों के सहयोग से समस्या से अधिकारीयों से बात करके बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर नया लगा दिए है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है : अशोक त्रिपाठी@6266686456 RK. (174544)

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

श्रमिक कार्ड में मिलने वाला राशन 3 माह से नहीं मिला...

ग्राम-कुलमजरा, पोस्ट-कोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, पंचायत में जिनके श्रमिक कार्ड बने हैं, उनको 3 माह से राशन नहीं मिला है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं| दिये नंबर पर बात कर श्रमिक कार्ड में मिलने वाला राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9558033040. (174591) (AR)

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गाइये गणपति जगवंदन...गणेश वंदना-

जिला-कोरिया मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक गणेश वंदना सुना रहीं हैं-
गाइये गणपति जगवंदन-
शंकर गौरा भवानी के नंदन-
सिद्धि सदन गजवदन विनायक-
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक-
गाइये गणपति जगवंदन-
शंकर सुवन भवानी के नंदन-
मोदक प्रिय मुद मंगल दाता-
विद्या बारिधि बुद्धि विधाता-
गाइये गणपति जगवंदन-
शंकर गौरा भवानी के नंदन-
तुलसीदास मांगत कर जोरे-
बसहिं रामसिय मानस मोरे-
गाइये गणपति जगवंदन-
शंकर गौरा भवानी के नंदन...

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »