पंडा बाबा महराज खोला हो केवड़िया मंदिर के...भक्ति गीत-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
पंडा बाबा महराज खोला हो केवड़िया मंदिर के-
माता के दरश बर ब्रम्हा जी आयें खोला हो केवड़िया-
मंदिर के माता के दरश बर विष्णु जी आयें खोला हो-
केवड़िया मंदिर के माता के दरश बर भक्त जी आयें-
पंडा बाबा महराज खोला हो केवड़िया मंदिर के...

Posted on: Oct 06, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये...कविता-

ग्राम-चिन्दिटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से श्रेया एक कविता सुना रही है:
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये-
खाते-पिते मोटे हो के चोर बैठे रेल में-
चोरो वाला गढ़ा कट कर-
सीधा पंहुचा जेल मे-
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये...

Posted on: Oct 06, 2019. Tags: PURNIMA SAHU KABIRDHAM CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : छोटे बच्चो को कब्ज होने का घरेलू उपचार बता रहे हैं...

प्रयागविहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी छोटे बच्चो को कब्ज होने का घरेलू उपचार बता रहे हैं. आमतौर पर छोटे बच्चों को पेट में दर्द, कब्ज आदि की शिकायत ज्यादा होती है। जिसके कारण बच्चों को काफी तकलीफ होती है और वह काफी रोते भी हैं। यूं तो छोटे बच्चों में कब्ज की शिकायत को दवाई के जरिए ठीक किया जा सकता है। लेकिन इसके उपचार के कुछ आसान व प्राकृतिक तरीके भी हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
छोटी हरद 20 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम इन दोनों को कूट कर साफ करके चूर्ण बनाकर रख लें.
एक चुटकी चूर्ण दिन में दो बार दूध पिलाने के बाद दें. इस चूर्ण को हप्ते में तीन बार यानि एक खुराक.
परहेज :- मिर्च, मसाला, तेल, खाटई, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें@9111061399.

Posted on: Oct 05, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले...सरगुजिया गीत-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया लीला गीत सुना रहे हैं:
बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले-
तुमनके सुरिता आंखी-आंखी झूले-
सियावर रामचंद्र की जय-
राम बर रामायण लेहे लक्ष्मण बर पत्रा-
सीतामाई बर लुगरा लेहे फूल धरी कांटा-
बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले...

Posted on: Oct 05, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

गाँधी नगर गुजरात में है वह तेरा गाँव...कविता-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक कविता सुना रहा है:
गाँधी नगर गुजरात में है वह तेरा गाँव-
ब्रम्हा बिष्णु श्री संत यह है पावन धाम-
अश्व नन्द के मस्त में है कर बे दाम की खेल-
भक्त योग और ज्ञान का सदगुरु करते भेद-
गुरु बिना ज्ञान न उपजे गुरु बिना मिटे न भेद-
और बिना सतसए न मिटे जय-जय-जय-जय गुरु देव...

Posted on: Oct 05, 2019. Tags: LALLU KEWAT ANUPPUR MP SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »