सार्वजनिक सामुदायिक भवन नही हैं, कृपया गाँव में सार्वजनिक सामुदायिक भवन बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-ढोढरेपाल, तहसील-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी नानी राम बता हमारे गाँव सार्वजनिक सामुदायिक भवन नही है जिसे हम लोग ग्रामवासी रोड में बैठकर या रोड के निकारे बैठकर बैठक करते हैं ग्रामवासी का कहना हैं इस विषय पर किसी प्रकार की कोई आवेदन नही किये हैं किन्तु गाँव में एक सार्वजनिक सामुदायिक भवन की आवश्यकता हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके सार्वजनिक सामुदायिक भवन गाँव में बनवाने में सहयोग करें : CEO@7835814506, संपर्क@9131223367, सचिव@8770999656 (174341) RK

Posted on: Sep 03, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

अभी तो मेरा छोटा सा कृष्णा कन्हैया...कृष्णा भजन-

मनेन्द्रगढ़ जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता कृष्णा भजन गीत सुना रही है :
अभी तो मेरा छोटा सा कृष्णा कन्हैया-
कन्हैया मेरा छोटा सा कृष्णा कन्हैया-
कन्हैया मेरे बागो में मत जाना
वह तुझें मालिन तुझे देखेगी-
उठाकर प्रेम का गजरा तुझे अपना बनालेगी-
अभी तो मेरा छोटा सा कृष्णा कन्हैया-
कन्हैया मेरा छोटा सा कृष्णा कन्हैया...

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें हैं...

पंचायत ढाड़करवा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेम परवचन बस्तर मांगे हिंसा से आजादी के विषय पर अपनी विचार पेश कर रहे है वे बता रहे हैं कि यह समस्या को सरकार शांतिपूर्ण चर्चा करके इस हिंसा में शांति लाने का प्रयास करना चाहिए और पुलिसकर्मी का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए आवश्यकता पड़ने पर पुलिसबलों का भी इस्तेमाल करना चाहिए ताकि इस विषय में शांति आ सकें : सम्पर्क@8120423711

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (घुमक्कड़ों के किस्से)

बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में “घुमक्कड़ों के किस्से” की अगली कड़ी में सुनिए प्रसिद्ध यात्री क्रिस्टोफ़र कोलम्बस की कहानी | ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

बिक रहा है पानी, पवन बिक न जाए...कविता-

ग्राम-मुर्कोल, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से धनई पोर्ते एक कविता सुना रहे है, कहीं कफन बिक न जाए:
बिक रहा है पानी, पवन बिक न जाए-
बिक गई है धरती, गगन बिक न जाए-
चाँद पर भी बिकने लगी है जमीन-
डर है कि सूरज की तपन बिक न जाये-
हर जगह बिकने लगी है स्वार्थ नीति-
डर है कि कहीं शर्म बिक न जाये...

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »