स्वास्थ्य स्वर : कान से सुनाई ना देना (बहरापन) वनौषधि उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कान से सुनाई ना देना (बहरापन) वनौषधि उपचार बता रहे हैं बहरेपन को दूर करने के लिए ‘अपामार्ग’ पौधे का उपयोग करें उपयोगिता का विधि सबसे पहले अपामार्ग पौधे का जड़ निकाल कर लायें और उसे धो ले धोने के बाद दरकुटा कूट ले और दरकुटा अपामार्ग जड़ को 100 ग्राम सरसोँ के तेल में पक्काए तब कट पक्काए जब अपामार्ग जड़ जल जाए काले रंग हो जाए तब उसे उतार ले और उसे ठंडा होने दे ठंडा होने के पश्चात्कांच की शीशी में छान ले और उसे रोजाना 2-3 बूंद कान से सुनाई ना देने वाले व्यक्ति के कानों में डालने से यह एक से डेढ़ महीनें बहरापन दूर हो जाता है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: संपर्क@9826040015

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

गजानंद स्वामी अंतर्यामी को मनाऊ मैं गणेश जी का गीत-

मनेंद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक गणेश जी का एक गीत सुना रहे हैं:
गजानंद स्वामी अंतर्यामी को मनाऊ मैं-
दोनों हाथ जोड़के विनती सुनाऊ मैं-
चन्दन से तेरी सोड़ सजाऊ-
केशर तिलक लगाऊ-लगाऊ मैं-
धोये-धोये चावल और बेल पतिया-
हरी-हरी दूब चाढाऊ-चाढाऊ मैं-
गजानंद स्वामी अंतर्यामी को मनाऊ मैं...

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...

जिला-छतरपुर (मध्य प्रदेश) से लालु नाग देव बस्तर मांगे हिंसा से आजादी के सन्दर्भ में विचार राय बता रहे है जिसे प्रकार से पिछलें 40 वर्षोँ से यह छ: राज्य मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, उड़ीसा, तेलन्गाना जैसे राज्य आज के समय में हिंसा से झूझ रही है तो सरकार से अपील करते है, की कोई एक ऐसा संघ या संगठन तैयार करें जिसमे हम आम जनता अपनी विचार-विमर्श राय प्रस्तुत करें जहा पर हम सभी का संवाद हो सकें और उस संवाद से शांतिपूर्ण तरीके से और किसी को कोई हथियार उठाने की जरूरत ना पड़े बन्दुक उठाने की जरुरत ना पड़े और हम अपनी कार्यरत सीमा पर कार्यरत किसी कोई बैर नही इस प्रकार से हम अपनी भारत देश और मध्य भारत में शांति ला सकते है : लालु नाम देव@8827871627

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

मैं जय माँ दुगावती समूह के माध्यम से महिलाओ को लोन दिलाकर रोजगार दिलाने का काम करती हूँ...

ग्राम-एरंडवाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ गाँव की महिला साथी कमलबती तेगढ़ बता रही है कि वे जय माँ दुर्गावती समूह में काम करती है समूह के अंतर्गत वे ब्लांजी प्लास्टर CRF उपज में काम करती है | समूह के लोगो का लिंकेज फॉर्म भरती है वो फॉर्म ब्लाक में जाता है उसके बाद बैंक में जाता है बैंक से लोन निकलवाने के लिए समूह वाली SHG को लेकर जाती है और दस्तावेज करवाती है और लोन पास होने से पैसे निकलवाकर व्यक्तिगत धंधा करते है कुछ लोग साख सब्जी और दूकान चलाते है| वे खुद भी स्टेशनरी का काम करती है और अभी वे पैड वितरण करने वाला करेगी और वो स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत करेगी और आजीविका विहान स्वसहायता समूह में दो साल से काम कर रही है जो महिलाओ को आगे बढ़ाने काम का करती है |

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग स्वसहायता महिला समूह चलाते हैं, उससें सभी सदस्यों को मदद मिलती हैं...

ग्राम पंचायत- रंडवाल (करलाकोंटा पारा) ब्लाक-लोहंडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार धुर्वे उनके साथ हैं ग्रामीण महिला शिव महिला समूह की अध्यक्ष कमलबती यादव वे बता रहें हैं स्व सहायता महिला समूह चला कर अपने समूह और अपने गाँव की किस प्रकार विकास होता हैं किस प्रकार से लोगों को मदद मिलती है समूह के सभी सदस्य बचत के लिए 20 रुपया जमा करतें हैं और आवश्यकता पड़ने पर जैसे बीमार होने पर तथा साग-सब्जी चांवल-दाल के लिए वही बचत पैसे का उपयोग करते है और इसी से किराना दूकान, साग-सब्जी दुकान चलाते हैं, यह हमारें शिव समूह महिला समूह जो बिहान योजना से जुडी हुईं हैं: संपर्क@7611145861

Posted on: Sep 04, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »