Impact: We got our farming accident compensation after CGnet report...
ग्राम-गुनगुच, तहसील-धनोरा, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से भजन भलावी बता रहे हैं कि कुछ माह पूर्व उनके गाँव के खलिहान में अचानक आग लग जाने से कृषकों को भारी नुकसान हुआ था जिसका मुआवजा राशि हेतु समबन्धित अधिकारियों के पास आवेदन जमा किया गया था परन्तु वे ध्यान नही दे और किसान बहुत परेशान थे पर अधिकारियों के बार बार चक्कर लगाने का भी कोई फ़ायदा नहीं हो रहा था तो उन्होंने हार मानकर फिर सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद सभी के मुआवजा राशि की स्वीकृति हो गई है और वे सब बहुत खुश हैं अब वे सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | भजन भलावी@9165416750.
Posted on: Aug 07, 2018. Tags: BHAJAN BHALAVI IMPACT MP SEONI SONG VICTIMS REGISTER
हम जैसा व्यवहार करते है आगे हमें वैसा ही मिलता है...कहानी-
एक बार की बात है मोहन की मम्मी उसकी दादी माँ को मिट्टी के बर्तन में खाना दे रही थी, जिसे मोहन कई दिनो से देख रहा था, एक दिन उसने अपने दादी माँ से पूछा मेरी माँ आपको मिट्टी के बर्तन में खाना क्यों देती है, दादी ने जवाब दिया बेटा मै बूढी हो गई हूँ इसलिए, जिस पर बच्चे ने कहा, दादी माँ कल आप खाना हांथ में लेके छोड़ देना, फिर मै आपको डाटूंगा, आप बुरा मत मानना, अगले दिन दादी ऐसा ही करती है, जिस पर बच्चे ने दादी को डांटते हुए कहा आप मिट्टी के बर्तन को तोड़ दिए, अब मै बुढ़ापे में अपने मम्मी-पापा को खाना किसमे दूंगा, सारी बात बच्चे की माँ सुन रही थी, इससे सीख मिलती है हम जैसा व्यवहार करेंगे हमें भी वैसा ही व्यवहार मिलेगा|
Posted on: Aug 06, 2018. Tags: BALRAMPUR CHHATTISGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER VIJAY MARAVI
पईंया पखारो तोला पहनाओं हार, ये मोर भारत भुईंया के माटी ला बंदो तोला बारंबार...गीत-
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
पईंया पखारो तोला पहनाओं हार-
ये मोर भारत भुईंया के माटी ला बंदो तोला बारंबार-
तोर कोरा मा देवी देवता ये दुनिया के डेरा-
ये दुनिया के डेरा ओ माता, ये दुनिया के डेरा-
तोर कोरा मा जीव-जंतु अउ ये दुनिया के डेरा-
माथ नवाओं तोला पहनाओ हार, मोर भारत भुईंया के माटी ला बंदो तोला बारंबार...
Posted on: Aug 05, 2018. Tags: CULTURE DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
मोही ले चलो अपने नगरिया अवध बिहारी सावरिया...भजन गीत-
ग्राम-कोल्हुआ, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हरीसिंह मरावी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
मोही ले चलो अपने नगरिया अवध बिहारी सावरिया-
ओके अवध बिहारी ये सावरिया-
प्रभु राहो कुआँ खोदवा देना-
जलवा भरुगी अकेले जरा आ जाना-
प्रभु राहो में मंदिर बनवा देना पूजा करुगी अकेले जरा आ जाना-
मोही ले चलो नगरिया आवध बिहारी सावरिया...
Posted on: Aug 05, 2018. Tags: BALRAMPUR HARISINGH MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : मुनगा वृक्ष के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय सहजना जिसे मुनगा भी कहते है, के औषधीय गुण बता रहे हैं, मुनगा को सब्जी के रूप में भी उपयोग करते हैं,
1- जिन व्यक्ति के कान में स्राव होता है, बहता है, वे सहजन के फूल को सुखाकर चूर्ण बना लें, और ग्रषित कान में एक चुटकी डाले इससे आराम मिल सकता है,
2- संधीबात, गठियावात, आमवात रोगो में इसके बीजो के तेल से मालिश करने से लाभ मिल सकता है, इसके अलावा क्वाक अर्थात काढा बना कर भी सेवन कर सकते हैं, यह स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक है अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं :
संपर्क नम्बर@9424759941.
