हमारे गाँव की नल जल योजना 5 साल से बंद है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-पाटन, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे है कि सीजीनेट स्वर में रिपोर्ट के बाद 2014 में नल जल योजना के तहत बोर लगवाया गया था जो नहीं चल रहा है 3-4 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछी हुई है बोर भी लगा हुआ है 5 एच पी का मोटर कनेक्शन भी लगा गया है| लेकिन यहाँ के 100-150 घर की आबादी को तीन साल से पानी पीने को नहीं मिल रहा है अधिकारियो ने कई बार लिखकर दिए है| कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर नल जल योजना को चालू करवाने में मदद करें: P.H.E@9993400770, J.E.@9425185281. A.E.@9425185263. नत्थूलाल राठौर@6281994959.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: ANUPPUR MP NATHULAL RATHOR SONG VICTIMS REGISTER WATER

Impact: Our handpump got repaired week after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-जजावल, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 2 का हैण्डपम्प ख़राब था उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच के पास शिकायत किया था लेकिन वो कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और लोग बहुत परेशान थे उनको दूर से पानी लाना पड़ रहा था जिसमे बहुत समय लग जाता था और वो पानी भी गंदा था तो उसके बाद उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था तो सीजीनेट के साथियों की मदद से उसके एक हफ्ते बाद हैण्डपम्प को बना दिया गया | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और P.H.E. के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. सुखसागर सिंह पावले@9669383380.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: CG HANDPUMP IMPACT SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

घुमड़ी रहे चलो घुट काली बादल घुमड़ी रहे रे...सावन गीत

ग्राम-सरईमाल, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार आहिवार वर्षा ऋतु से सम्बंधित एक सावन गीत सुना रहे हैं:
घुमड़ी रहे चलो घुट काली बादल घुमड़ी रहे रे-
कौन खेती घुमड़े कौन बरसे काली बादल घुमड़ी रहे रे-
उत्तर दिशा गरजे पश्चिम दिशा बरसे रे हो-
पूर्ब दिशा बूंद ला चुहाये रे हो-
घुमड़ी रहे चलो घुट काली बादल घुमड़ी रहे रे...

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: DINDORI HINDI SONG MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Work on road to our village started after CGnet report, Many thanks...

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट+थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे है कि उनका गाँव मेन रोड से 5 किलोमीटर दूर है और वहां पर एक बार रोड बनाया गया था लेकिन वो अच्छे से नहीं बनाया गया था रोड जल्दी उखड़ गया था| उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास आवेदन भी दिया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में मई माह में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उसके 20-25 दिन बाद रोड बनना चालू हो गया | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और उनके जिले के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने रोड बनवाने में मदद की. धनसाय मरावी@9669383380.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: DHANSAAI MARAVI IMPACT ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सूरज सा चमकू मै,चंदा सा चमकू मै...बाल कविता

ग्राम-मोहली, पोस्ट-मोहली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नीलेंदर कुमार के साथ रोशनी एक कविता सुना रही है:
सूरज सा चमकू मै चंदा सा चमकू मै-
जगमग-जगमग हो उज्वल तारो सा दमकू मै-
मेरी अभीलाषा है,फूलो सा महकू मै-
विभो सा चह्कू गुन्जू सावनो पर कोयल सा कुह्कू मै-
मेरी अभिलाषा है नभ से निर्मल पानी-
सूरज सा चमकू मै चंदा सा चमकू मै...

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HINDI POEM NILENDARA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »