ज्योत से ज्योत जगाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो...देशभक्ति गीत

चिरोंजीलाल कुशवाह, ग्राम-लडवाही, तहसील-निवाड़ी, जिला-टीकमगढ़ (म.प्र.) से एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
ज्योत से ज्योत जगाते चलो-
प्रेम की गंगा बहाते चलो-
राह में आए जो दीन दुखी-
सबको गले से लगाते चलो-
जिसका न कोई संगी साथी ईश्वर है रखवाला-
जो निर्धन है जो निर्बल है वह है प्रभू का प्यारा-
प्यार के मोती लुटाते चलो प्रेम की गंगा...

Posted on: Jan 31, 2018. Tags: CHIRONJILAL KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

इन्कलाब का परचम खोल...किसानो पर कविता

ग्राम-इटावा, जिला-सीधी (म.प्र.) से लालजी वैद्य किसानो पर आधारित एक कविता सुना रहे है:
इन्कलाब का परचम खोल-
आज बना ले अपना गोल-
अपनों ने ली तेरी जान-
तू अपनी ताकत पहचान-
जय जवान और जय किसान-
यह नारा मिलकर बोल-
मत सह चुप रहकर अन्याय-
समझना अपने को निर उपाय-
तोड़ ये बेबस की जंजीर-
तू ही देश की है तक़दीर-
अपना खून पसीना तौल-
मेहनत का ले पूरा मोल...

Posted on: Jan 29, 2018. Tags: LALJI VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना में बहुत घोटाला हो रहा है, कृपया इसकी जाँच करवायें...

ग्राम-रिमारी, ब्लाक-रामपुर, जिला-सीधी (म.प्र.) से लालजी वैश्य आरोप लगा रहे है कि उनके गाँव में PM आवास योजना में बहुत घोटाला हो रहा है उसकी जांच की जाये और उनका भी PM आवास के हितग्राही सूची में नाम है लेकिन अभी तक नही आया है और सरपंच सचिव से पूछते है तो आ रहा है आ रहा है बोलते है लेकिन 6 महीने हो गया है अभी तक नही आया है और उनके गाँव में बाकी लोगो का आ गया है लेकिन रेत गिट्टी अभी तक नही आया है उसके कारण काम रुका पड़ा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर इसकी जाँच करवाए: सचिव@9755074583, सरपंच@7898415683, ब्लाक C.E.O@9425626845.लालजी@7869106886

Posted on: Jan 11, 2018. Tags: LALJI VAISHYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में रोड की समस्या है, बरसात के समय चलने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-काशीपुर, तहसील-चारामा, जिल कांकेर (छत्तीसगढ़) से गजानंद लान्जिवार के साथ में महेश कुमार केमरो बता रहे है कि उनके गाँव में कई जगह पक्की रोड नही जिसके कारण बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होता है और पैदल भी चल नही पाते है| इस मुसीबत को झेलते हुये लगभग 10-15 साल हो गए है| उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव, कलेक्ट्रेट में भी शिकायत कर चुके है तो सरपंच कहता है बन जायेगा बन जायेगा लेकिन अभी तक नही बना है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर इनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@8889884277, C.E.O.9424228067. गजानंद@9575881795.

Posted on: Jan 09, 2018. Tags: GAJANAND LANJIWAR SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारियों ने फिर सर्वे कराकर विस्थापितों को मुआवजा का आश्वासन दिया पर कुछ नहीं हुआ...

ग्राम-राजापुर, तहसील-निवाड़ी, जिला-टीकमगढ़ (म.प्र.) से चिरोंजीलाल कुशवाह बता रहे है कि बडुआ नाला से हजारो हेक्टेयर जमीन डूब में गई है लेकिन इस पर सरकार द्वारा जो सर्वे किया गया उसमे कुआ पेड़ छोड़ दिए थे और रकबा भी छोड़ दिए थे कलेक्टर ने कहा था पुनः सर्वे करके मुआवजा दिया जायेगा लेकिन उसका मुआवजा नहीं दिया गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इनकी समस्या का समाधान करवाए : कलेक्टर@7683242250, S.D.M.निवाड़ी@9406969079, तहसीलदार@9893823929, पटवारी@8085474420, सिंचाई विभाग S.D.O.@9993489884. चिरोंजीलाल कुशवाह@ 9752312263.

Posted on: Dec 18, 2017. Tags: CHIRONJILAL KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »