जिस गाँव नगर में वास करो, उसको आदर्श तुम बनाओ...प्रेरणा गीत
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक रचना सुना रहे है:
ऐ धरती के रहने वाले, धरती को स्वर्ग बनाओं-
जिस गाँव नगर में वास करों, उसको आदर्श तुम बनाओं
दुर्गन्ध, गंदगी दूर हटा के, विदद्य्या घर-घर फैलाओं-
अज्ञानी को हटाकर तुम, इसी आदेश को छोड़ दे-
भाई बहन मात पिता में, प्रेम की धारा बहाना सिखों-
चिंता को छोड़कर, लाभ हानी को भूलकर-
ऐ धरती के रहने वाले, धरती को स्वर्ग बनाओं...
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
अगर सड़क बन जाये तो अस्पताल,अन्य जरुरी कामों के लिए बाहर जाने जाने में सुविधा होगी...
ग्राम-रवचन, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भागवत साहू बता रहे है गाँव में बहुत ही सकरा मार्ग है जिससे आवागमन में बहुत समस्या हो रही है इसके चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना कार्यालय कबीरधाम एवं ग्राम सुराज में आवेदन दिया है|छेवई कसार, मत्स्य कॉलेज से ढोगई टोला मार्ग निर्माण के बारे में कई दिनों से सुन रहे है रोड़ पास हो गया है परन्तु अभी तक नही बना|अगर सड़क बन जाये तो अस्पताल या अन्य जरुरी कामों के लिए बाहर जाने जाने में सुविधा मिल सके. : जिला पंचायत C.E.O@9660625077, विधायक@7587098175, जिला पंचायत सदस्य शर्मा@9425564966. संपर्क अमित साहू@8964931287.
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
चन्दन इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम, हर नारी देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम...गीत
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
चन्दन इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम-
हर नारी देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम-
जिसके सैनिक समर भूमि में, गाया करते थे गीता-
जहां खेत के हल के निचे, खेला करती थी माँ सीता-
जीवन के आदर्श यहाँ, परमेश्वर का काम हों-
चन्दन इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम-
यहाँ कर्म से भाग बदल देती, देवी श्रम निष्ठा कल्याणी-
त्याग तपस्या की गाथा है, गाती थी तुलसी की वाणी...
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: शुक्राणु बढ़ाने के घरेलू नुस्ख़े...
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज परुष में शुक्राणु की कमी के लिए एक घरेलू उपचार के बारे में बता रहे है: वे बता रहे हैं कि करंच बीज, सफ़ेद मूसली, सतावरी के चूर्ण और गोखरू, इन सबको सम-भाग में मिलाकर एक चम्मच चूर्ण गर्म दूध के साथ में पीने से इस तकलीफ में लाभ होता है. 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्ति इसका सेवन कर सकते है और इस की मदद से वह फिर से जवान बलवान हो सकते है|शुक्राणु की संख्या इस उपचार से 15 दिन में बढ़ जाती है, जिस किसी दम्पति को बच्चे नही हो रहे हो उनके लिए यह लाभकारी है. अधिक जानकारी के लिए: अमित साहू@8964931287.
Posted on: Apr 27, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
तालाब के पास रोड बहुत कम चौड़ा है, धान खरीदी केंद्र जाने में गाड़ियों को दिक्कत होती है...
ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चेलन साहू बता रहे है कि टिकरापारा तालाब के पास रोड बहुत ही कम चौड़ा है उसके कारण आने जाने में बहुत समस्या होती है| वहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है | उसका चौडीकरण करवाने के लिए उन्होंने सांसद, विधायक और सरपंच, के पास आवेदन देते हुए 5 साल हो चुके है| फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर रोड का चौडीकरण करने में मदद करें: जिला C.E.O.@9669625077, कलेक्टर@9424136900, सरपंच@8462806731, सचिव@8839306643.अमित साहू@8964931287.
