बघेली कविता सुना : 'शीर्षक' अवारा नाति..
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे हैं:
एक दिन हम चले जात रही सवौहे पकड़ें धर्रा-
रही प्यासी खूब दोपहरी, घाम जेठ के कर्रा-
दुरिन से गोहराई हमका बड़का भैया बैसाखू-
बैठा चौदहा मापने बनावत चुन तंबाकू-
कहा कैसे आयना अपना बैठा छाया लगाई-
आजवे के रखवार आय का देखि हम का भौजई-
वही के बैठे-बैठे उकर नाति धुर्रा उढावत-
बंद करी अखबार पढ़वत लागे नाति के हाल बतावत-
पढ़-लिखे भात न एके दिन भर दौड़ी कूदी-
देखना बनय गुरुवन का एक पूंजी-
कैसों-कैसों आठंवा निकला नवना मा नाम लिखा यन-
एको दिन स्कूल नही गा रौवा फीस दवायन-
कुछ देखकर करो शिक्षा बाति-
नयते ऐसे घर-घर पैदा हुई गा अनपढ़ आवारा नाति ...
Posted on: Sep 30, 2019. Tags: RAMESH PRASAD YADAV REWA MP SONG SONG VICTIMS REGISTER
देवी भजन : दुर्गे मईयां के दरबार में है सब भक्तो का खाता...
ग्राम-पडवी, पोस्ट-पडवी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से रमेश प्रसाद यादव एक देवी भजन सुना रहे हैं:
दुर्गे मईयां के दरबार में है सब भक्तो का खाता-
सबकी झोली भर देती माँ मनवांछित फल पाता-
बड़ी शक्ति की माता रानी महिमा अपरम पार है-
कष्ट मिटाया भक्तो का मेरी मईयां बारम्बार है-
जन-जन आदि देख लो भईया मईयां का गुन गाता-
सबकी झोली भर देती माँ मनवांछित फल पाता-
दुर्गे मईयां के दरबार में है सब भक्तो का खाता...
Posted on: Sep 29, 2019. Tags: RAMESH PRASAD YADAV REWA MP SONG SONG VICTIMS REGISTER
भजन : एक मीरा एक राधा, दोनों ने श्याम को चाह..
ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर तहसील-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहा है:
एक मीरा एक राधा-
दोनों ने श्याम को चाह-
अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलों-
एक प्रेम दीवानी, एक दर्श दीवानी-
एक मीरा एक राधा-
दोनों ने श्याम को चाह...
Posted on: Sep 28, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV REWA MP SONG
नहीं मिली शौचालय निर्माण की 12000 प्रोत्साहन राशि सरपंच, सचिव काे जिम्मेदार...कृपया मदद करे-
ग्राम-भेन्ड्रह, पोस्ट-खरिहान, तहसील-सिमौर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से त्रिलोकी प्रसाद मिश्रा बता रहा है की शासन के द्वारा बताया गया कि जो लोग निजी तौर पर शौचालय निर्माण करेंगे, उन्हें जल्द ही शासन की ओर से 12000 प्रोत्साहन राशि मिल जाएगी। किंतु अभी तक निजी शौचालय निर्माण की 12000 राशि अब तक उन्हें नहीं मिली है। इस समय हर पंचायत में स्वच्छता अभियान लागु किया गया है जिसके तहत निर्मित शौचालय का पैसा नहीं मिलने से ग्रामीण सरपंच, सचिव काे जिम्मेदार बताते हुए नाराजगी व्यक्त की है। इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने अपील कर रहे है. सचिव@8518838959. सरपंच@8959132256. संपर्क@7000628938.
Posted on: Sep 27, 2019. Tags: SONG TRILOKNATH MISRA REWA MP VICTIMS REGISTER
कविता : बिस्तर में सोया था, सपनों में मैं खोया था...
ग्राम परवी, तहसील सिरमौर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से अजित कुमार यादव एक कविता सुना रहा है:
बिस्तर में सोया था-
सपनों में मैं खोया था-
एक परी थी उड़ कर आई-
मुझे देखकर वह मुस्कराई-
तरह-तरह की दिए उपहार-
चली गई वह पंख पसार...
