Impact : गाँव में पानी की समस्या थी संदेस रिकॉर्ड कराने के बाद हल हो गयी...

सेमरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुंतीलाल बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या थी जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, संदेस रिकॉर्ड करने के दो माह बाद समस्या हल हो चुकी है अब लोगो को पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की |

Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KUNTILAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

चार जंगल में खोजे, नई मिले चार तेंदू पान...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
चार जंगल में खोजे, नई मिले चार तेंदू पान-
पहाड़ पर्वत लागथे वीरान वीरान-
मौहारी में नई मिले डोरी महुवा-
पहले जब बिनत रहें जौहा-जौहा-
आमा बोराई में अब नई दिखे आम-
सब्बो हो गईस तहस नहस-
नई दिखे जाम...

Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में रोड की समस्या है कृपया मदद करें...

ग्राम-बड़को, पंचायत-रेंगागोंदी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राजेश, जेठूराम, सुदनराम, चंदर, दसुराम नेताम, मानकरदास, पिरसू कोर्राम बता रहे हैं खास पारा से मातागुड़ी तक रोड की समस्या है, निवासी इसके लिये आवेदन दे चुके हैं लेकिन उनकी बात कोई सुनता नहीं, सड़क की लम्बाई 2 किलोमीटर है, रास्ते में नाला पड़ता है जिसके कारण उन्हें आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस के दिनों में लोगो को ज्यादा परेशानी होती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: शंकरलाल नेताम@8305136883, सचिव@7224098990, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.

Posted on: Mar 25, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

चिंदी चिंदी कपड़ा, कर रहा बीच बाजार में लफड़ा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
चिंदी चिंदी कपड़ा-
कर रहा बीच बाजार में लफड़ा-
करा रहा है झगड़ा-
जीतता वही जो तगड़ा-
मिनी कट अधनंगी-
वही फैला रही है गंदगी...

Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

गली चौराहे में गंदगी है सफाई के लिये आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...

जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं उनके इलाके में वार्ड क्रमांक 13 मे चौराहों पर कचरा फैला है गंदगी है, चौराहों में हैण्डपंप लगा है लेकिन वहां नहानी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है, लोगो को महिलाओं को खुले में नहाना पड़ता है, वार्ड में सफाई वाली गाड़ी नहीं आती है जिससे कूड़ा इकट्ठा होते रहता है, इन समस्याओं को लेकर निवासी बबलू राठौर द्वारा विभाग में 19 मार्च को आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई कारवाही नहीं की गयी है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@7587066200, नगर पालिका COM@9770862066, संपर्क नंबर@7354607959.

Posted on: Mar 24, 2020. Tags: ANUPPUR MP NATTHULAL RATHOUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »