10 दिसंबर वीर नारायण शहादत दिवस-
सोनाखान का प्राचीन नाम सिंघगढ़ था। जहां पर वीर नारायण सिंह का जन्म हुआ| कुर्रूपाट डोंगरी में युवराज नारायण सिंह के वीरगाथा का जिन्दा इतिहास दफन है। युवराज नारायण सिंह के पास एक घोड़ा था जो कि स्वामीभक्त था। वे घोड़े पर सवार होकर अपने रियासत का भ्रमण किया करत थे। भ्रमण के दौरान एक बार युवराज को किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि सोनाखान क्षेत्र में एक नरभक्षी शेर कुछ दिनों से आतंक मचा रहा है जिसके चलते प्रजा भयभीत है। प्रजा की सेवा करने में तत्पर नारायण सिंह ने तत्काल तलवार हाथ में लिए नरभक्षी शेर की ओर दौड़ पड़े और कुछ ही पल में शेर को ढेर कर दिये| इस प्रकार से वीर नारायण सिंह ने शेर का काम तमाम कर भयभीत प्रजा को नि:शंक बनाया। प्रजा हितैषी का एक अन्य उदाहरण सन् 1856 में पड़ा अकाल है जिसमें नारायण सिंह ने हजारों किसानों को साथ लेकर कसडोल के जमाखोरों के गोदामों पर धावा बोलकर सारे अनाज लूट लिए व दाने-दाने को तरस रहे अपने प्रजा में बांट दिए। इस घटना की शिकायत अंग्रेजो से की गई। उसके बाद छलपूर्वक उन्हें बंदी बना लिया। 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर के चौराहे वर्तमान में जयस्तंभ चौक पर बांधकर वीरनारायण सिंह को फांसी दी गई। बाद में उनके शव को तोप से उड़ा दिया गया और इस तरह से भारत के एक सच्चे देशभक्त की जीवनलीला समाप्त हो गई।
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
25 साल से आवेदन कर रहे हैं विधवा पेंशन नहीं मिलता-
ग्राम पंचायत-महिमा गवाडी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से धरम बाई पटेल बता रही हैं उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, 25 साल हो चुके हैं, उन्होंने कई बार आवेदन पत्र दिया है सचिव के पास आवेदन किये लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है| पेंशन नहीं मिलने से जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें :
सरपंच/संपर्क नंबर@94076932792, सचिव@9407903275, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पैर में सूजन आने पर लेप बनाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सील पाँव या हांथी पाव या पैर में सूजन आने पर लेप बनाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, विधारा की जड़ 100 ग्राम लेकर दरदरा पीस लें, नीम का तेल 250 ग्राम, गंधक 50 ग्राम सभी को लेकर मिला लें और लोसन जैसा बना लें| उसके बाद सूजन वाले पैर में लगाकर कपडा बांध लें, आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वाथ्य स्वर : सिकल सेल एनीमिया का निःशुल्क उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से लोमेश वर्मा बता रहे हैं, छत्तीसगढ़ में 5 लाख से ज्यादा मरीज हैं, रायपुर में सिकल सेल स्क्रीन प्रोजेक्ट नाम की एक संस्था है जहां पर सीक्लीन का ईलाज होता है| निःशुल्क टेस्ट होता है, उसके बाद कार्ड बनता है| जांच और दवाइयां निःशुल्क हैं, इस कार्ड से रोगी किसी भी सरकारी चिकित्सालय में निःशुल्क रक्त प्राप्त कर सकता है| संबंधित विषय पर दिये नंबरों पर बात कर जानकारी ले सकते हैं : लोमेश वर्मा@9589911195, एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सालिक सिलो रिलो दादा...गोंडी गीत-
ग्राम-बोरगाँव, पंचायत-गाबडोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई आतराम एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
सालिक सिलो रिलो दादा-
आगा बगा डोर वातुर दादा ले-
सीजीनेट लेयोर दादा सीजीनेट लेयोर-
बारा कियेलार वातोर दादा बारा कियेलार-
समस्या तुन ओयोले वतुन समस्या वतुन...
