गांव में पानी की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अजय पडवार बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में दो नल है| जिसमे पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है| उन्हें 2 किलोमीटर 2 दूर नदी से पानी लाते हैं| समस्या की जानकारी उन्होंने संबंधित अधिकारी दी है| लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव की पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PHE@6261593304. विधायक@9893637633, कलेक्टर@9479118118, सचिव@8085315499. संपर्क नंबर@7646991720.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
खीच लिया तेरा प्यार मेरे दिल को हे प्रभू...गीत-
ग्राम-जिनवार, पंचायत-कर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
खीच लिया तेरा प्यार मेरे दिल को हे प्रभू-
मोह लिया तेरा प्यार मेरे मन को हे प्रभु-
मेरी हर सांसो में तेरा ही नाम हो-
हर कदम तेरा साथ हो-
पाप के सागर में, डूबता छ्नाथा प्रभू-
पाप से बचाने कोई न सहारा प्रभू...
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHAYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
एक साल से लिस्ट में नाम आया है, लेकिन योजना का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील
ग्राम-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अजय पडवार बता रहे हैं| उन्होंने अपने दादा जुग्गू दास के नाम से प्रधानमंत्री आवास के लिये आवेदन किया था| सूची में नाम आये एक साल हो चुके है| लेकिन अभी तक योजना का पैसा नहीं आया| उनका कहना है| योजना का लाभ सबको मिल रहा है| तो हमें भी मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर प्रधानमंत्री आवाज योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : विधायक@9893637633, कलेक्टर@9479118118, सचिव@8085315499. संपर्क नंबर@7646991720.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले...गीत-
ग्राम-जिनवार, पंचायत-पर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले-
स्वर्ग के छोड़ ईशु धरती में आ दे-
पापी मनवा के अपन बना ले-
ईशु अपन प्यार हमर लगिन, क्रूस में चढ़ी के दिखाले...
Posted on: Jun 13, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
जब से गांव बना है, तब से पानी की समस्या है...मदद की अपील-
ग्राम-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शांति बाई मानिकपुरी बता रही हैं| गांव में पानी की समस्या हैं| वे 2 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं| उनका गांव पहाड़ में बसा है| जब से गांव बसा है तब से वहां पानी की समस्या है| उन्होंने गांव में पानी के सुविधा के लिये आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पानी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PHE@6261593304. विधायक@9893637633, कलेक्टर@9479118118, सचिव@8085315499. संपर्क नंबर@7646991720.
